क्या चांद के पास घूम रहे थे एलियन? NASA को आसमान में दिखा रहस्यमयी 'सर्फबोर्ड', आखिर वो क्या था?
Nasa orbiter captured spacecraft: एलियंस को लेकर कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि ये सारे बस दावे ही हैं। इसे किसी ने भी साबित नहीं किया है। मगर हाल ही में एक रहस्यमयी चीज लोगों को आसमान में दिखाई दी तो सबके होश उड़ गए। पिछले दो दिनों से इस रहस्यमयी चीज की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं, जिसने लोगों को एलियंस के बारे में सोचने पर मजबूर करके रख दिया है।
खबरें हैं कि आसमान में घूम रही ये रहस्यमयी चीज तेजी से चांद के चक्कर लगा रही थीं। क्या ये चांद से जानकारी जुटाना चाहती थी, या फिर ये चांद पर लैंड करने की तैयारी में थी? क्या सर्फबोर्ड जैसी दिखने वाली ये चीज चांद पर कब्जे के इरादे से आई थी? सोशल मीडिया पर ऐसे न जाने कितने ही सवाल लोगों के दिमाग में घूमने लगे, जब उन्होंने इस वीडियो को देखा।

रहस्यमयी चीज की तस्वीरें हुईं कैप्चर
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक ऑर्बिटर ने इस तेजी से घूमती हुई चीज की तस्वीर कैप्चर की। मगर इसके बारे में कोई और जानकारी हासिल हो पाती, इससे पहले ही ये कैमरे से ओझल भी हो गई। साथ ही इसकी जो तस्वीरें कैप्चर हुई हैं, वो भी ज्यादा साफ नहीं हैं बल्कि धुंधली सी हैं।
ये देखने में हूबहू सर्फबोर्ड जैसा नजर आ रहा था। चांद के पास किसी दूसरे स्पेसशिप को देखने के बाद वैज्ञानिक भी काफी हैरान रह गए और इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश करने लगे।
नासा के सेंटर हुए अलर्ट
बताते चलें कि नासा का लूनर रिकॉन्सेंस ऑर्बिटर (LRO) चांद के लगातार चक्कर लगा रहा है, ताकि इस रहस्यमयी चीज का पता लगाया जा सके। इसके बाद नासा ने जानकारी दी कि जब इस अंतरिक्ष यान का पता चला तो नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर भी अलर्ट हो गए।
सामने आया बड़ा रहस्य
नासा ने बताया कि LRO के कैमरे का एक्सपोजर समय लगभग 0.338 मिलीसेकेंड का है, जिससे कि घटना को कैप्चर करना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, बावजूद इसके वो यान की तस्वीर लेने में सफल रहा। इसके बाद बताया गया कि जो तस्वीरें ली गईं उनसे पता चला कि ये कोई यूएफओ या फिर एलियन शिप नहीं थी। बल्कि ये तो दक्षिण कोरिया द्वारा भेजा गया ऑर्बिटर डेनुरी था, जो लगातार चांद के चक्कर लगा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications