स्पेस भेजने के लिए एस्ट्रोनॉट्स ढूंढ रही है NASA, क्या अंतरिक्ष में जाना चाहेंगे आप? जानिये कितनी है योग्यता.
New astronauts for NASA: जब भी इंसान नीले आसमान को देखता है तो बादलों के बीच उड़ने का एक न एक बार तो मन जरूर होता है। एस्ट्रोनॉट को देखकर आपका भी कभी मन जरूर किया होगा कि काश आप भी किसी तरह स्पेस में जा सकते। अगर आपको भी अंतरिक्ष सफर करने की इच्छा है तो ये खबर आप ही के लिए है।
दरअसल, अपने गगनयान मिशन के तहत भारत अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट भेजने की तैयारी कर रहा है। अगले साल तीन भारतीय अंतरिक्ष के सफर पर जाएंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि अमिरिकन एजेंसी भी नए अंतरिक्ष यात्रियों की खोज में हैं और इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि अंतरिक्ष के सफर के लिए क्या योग्यता जरूरी है...

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नासा लगभग 60 साल से अपने अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेज रही है। अभी तक तरकीबन 2000 यात्री अंतरिक्ष में भेजे जा चुके हैं। साल 2030 के लिए अब नासा मंगल ग्रह और चांद पर अपने एस्ट्रोनॉट्स भेजने की तैयारी में है। खबरें है कि आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत चांद पर एक महिला और एक पुरुष एस्ट्रोनॉट को भेजा जाएगा। ऐसे में अगर आपको भी आवेदन करना है तो इसके लिए 2 अप्रैल तक की तारीख तय की गई है।
नासा ने बताया कि इस काम के लिए हर साल 1.25 करोड़ रुपये सैलरी भी मिलेगी। हालांकि, आवेदन करने के लिए आपका पहले से एस्ट्रोनॉट होना जरूरी भी नहीं है। मगर नासा के चयन के मानदंड बेहद मुश्किल और सख्त हैं।
आवेदकों के पास इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंस, फिजिकल साइंस, कंप्यूटर साइंस या फिर मैथ्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। सबसे खास बात तो ये है कि आवेदक का अमेरिकी नागरिक होना जरूरी है। अगर इन सब्जेक्ट्स में पीएचडी है तो बहुत ही शानदार।
बताते चलें कि मेडिसिन के क्षेत्र में काम करने वाले लोग या फिर पायलट भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदक का शारीरिक रूप से फिट होना भी बेहद जरूरी है। उसकी आइसाइट भी अच्छी होनी चाहिए। ब्लड प्रेशर की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। स्पेस में भेजने से पहले प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ही एस्ट्रोनॉट कोर टीम का हिस्सा बन पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications