Pregnant Man: 36 साल से प्रेग्नेंट था शख्स, डॉक्टर ने ट्यूमर समझ किया ऑपरेशन, लेकिन निकले जुड़वा बच्चे!

Nagpur Man Pregnant: सोशल मीडिया पर आपने कई बार दुर्लभ बच्चों के जन्म लेने के बारे में सुना होगा। किसी के कभी चार हाथ होते तो किसी के तीन पैर। इतना ही नहीं कभी-कभी जुड़वा बच्चे एक दूसरे से जुड़े पैदा होते हैं। किसी के सिर तो किसी की बॉडी एक दूसरे से जुड़ी होती हैं। लेकिन नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

36 साल से प्रेग्नेंट था शख्स
दरअसल, संजू भगत (Sanju Bhagat) शख्स जो 36 साल से से अधिक समय से फूले हुए पेट के साथ जी रहा था। शख्स इसे जन्म दोष समझकर जिंदगी काट रहा था। लेकिन उसका पेट इतना ज्यादा फूल गया था कि लोग शख्स को 'प्रेग्नेंट आदमी' कहकर बुलाने लगे । शख्स खुद इस फुले पेट के चलते परेशान रहने लगा। अचानक एक दिन पेट और भी अधिक फूल गया। शख्स को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद वह डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने भी ट्यूमर समझकर ऑपरेशन किया लेकिन ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने जो देखा वह बेहद हैरान करने वाला था।

Nagpur-pregnant-man-sanju-bhagat

ऑपरेशन करने के बाद जो पेट से निकला हैरान करने वाला
डॉक्टरों ने सोचा कि मरीज संजू भगत (Sanju Bhagat) ट्यूमर से पीड़ित है। डॉक्टर ने जब ऑपरेशन करने के लिए पेट खोला तो अंदर का नजारा देखकर डॉक्टर हैरत में पड़ गए। दरअसल, पेट में ट्यूमर की जगह कुछ और ही था। रिपोर्ट के मुताबिक, जब डॉक्टरों ने पेट में हाथ डाला, तो कई हड्डियां मिलीं, एक पैर मिला, फिर दूसरा पैर, बाल, हाथ, जबड़े और शरीर के कई भाग मिले। डॉक्टर यह घटना देखकर हैरान रह गए।

डॉक्टरों ने इस घटना को वैनिशिंग ट्विन सिंड्रोम बताया
डॉक्टरों ने इस दुर्लभ घटना को वैनिशिंग ट्विन सिंड्रोम बताया है। डॉक्टर ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्लभ है और धरती पर 50 लाख लोगों में से एक के साथ ऐसा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+