कीचड़ में जा फंसे BJP के ये 'भारी-भरकम' मंत्री जी! कोई बोला 'पांडा' तो किसी ने JCB से निकालने की दे डाली नसीहत
Temjen Imna viral post: नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग अपनी फनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। कई बार वे ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं कि किसी की भी हंसी छूट जाए। हाल ही में एक और क्लिप मंत्री ने शेयर किया है, जिसमें वे कीचड़ से बाहर निकलते दिख रहे हैं। पोस्ट के साथ मंत्री जी ने ऐसा कैप्शन दिया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
नागालैंड के मंत्री की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे जो कुछ भी शेयर करते हैं, वो मिनटों में वायरल हो जाता है। हो भी कैसे ना... मंत्री जी के कैप्शन ही कुछ ऐसे होते हैं। अब हालिया पोस्ट के अपने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में उन्होंने लिखा- आज जेसीबी का टेस्ट था। अब इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

मंत्री ने लिखा था कि नोट: ये सब एनसीएपी रेटिंग को लेकर है, गाड़ी खरीदने से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर चेक करें। क्योंकि ये आपकी जान का मामला है। क्लिप में मंत्री को कीचड़ भरे तालाब से निकलने की मशक्कत करते दिखाया गया है। जब एक शख्स उन्हें पीछे से धक्का देता है, जबकि दो लोग उन्हें बाहर से खींचने की कोशिश कर रहे हैं।
मंत्री जी के पोस्ट पर यूजर्स की चुटकी
अब लोग उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप तो हमारे पांडा हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि सर को तो जेसीबी से ही निकालना होगा। वहीं कई अन्य लोग भी उनके इस पोस्ट पर चुटकी लेते नजर आए। एक यूजर ने कहा कि आपके जैसा कोई भी नहीं है सर।
बताते चलें कि गीली मिट्टी होने के बावजूद आखिरकार अलोंग पानी से बाहर आ जाते हैं और उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उनकी मदद की। इसके बाद कीचड़ से बाहर निकलकर वे कुर्सी लेते हैं और उसमें कुछ देर तक आराम करते हैं।
नागालैंड के मंत्री का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अब तक 33,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications