'क्या वो आत्मा थी'? जंगल के बीच सड़क पार करती दिखी अजीब सी चीज, 18 लाख बार देखा गया VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक सफेद आकृति सड़क पार कर रही। उसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे।

दुनिया के हर हिस्से में आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो भूत-प्रेत को मानते हैं, लेकिन कभी कोई इन बातों को साबित नहीं कर पाया। अब इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा, लेकिन कोई उसकी पुष्टि नहीं कर पा रहा।
वायरल वीडियो कहां का है ये नहीं पता, इसे UFO-Hunter नाम के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि- एक व्यक्ति ने जंगल के बीच में सड़क पार करते हुए एक आत्मा को रिकॉर्ड किया। इसके बाद ये तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार जंगल के बीच में खड़ी रहती है। बस उसकी लाइट ऑन रहती है और चारों ओर घने जंगल में अंधेरा छाया रहता है। तभी अचानक कोई रहस्यमयी चीज सड़क क्रास करते हुए नजर आती है।
वो सफेद रंग की चीज चुपचाप सड़क क्रास करती है और फिर गायब हो जाती है। वो क्या थी किसी को नहीं पता, उसकी बनावट इंसानों की तरह थी। साथ ही उसके रंग को देखते हुए लोग उसे आत्मा बताने लगे। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया और उस पर 18 लाख से ज्यादा व्यूज आए।
लोगों ने कही ये बात
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने बताया कि मैंने इनमें से एक को पहले न्यूयॉर्क के रास्ते में देखा है। मैं खाना और गैस लेने के लिए रुका, तभी 2 खेतों के बीच इस तरह मेरी कार के सामने से एक भूत गुजरा। एक यूजर ने पूछा कि अगर वो भूत था तो रिकॉर्डिंग कर रहे शख्स के पास क्यों नहीं आया?
लोगों ने वीडियो को बताया एडिटेड
वहीं बहुत से लोग ऐसे थे, जिन्होंने इस वीडियो को फर्जी बताया। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा मोंटाज था, Adobe After Effects के प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये वीडियो एडिट किया हुआ है। इस पर लोग भरोसा ना करें। फिलहाल अभी तक इस वीडियो की सच्चाई सामने नहीं आ पाई है।












Click it and Unblock the Notifications