धड़ गायब, गली में दौड़ते दिखे दो पैर, खौफनाक Video देख लोगों के छूटे पसीने

नई दिल्ली, 16 अगस्त। सोशल मीडिया पर वैसे तो कई भूतिया वीडियो मिल जाते हैं लेकिन इनमें से कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्हें देखने पर अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं होता। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी हंगामा मचा रहा है। वायरल हो रहे क्लिप को देख आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंधेरे में सड़क के किनारे दो पैर दौड़ रहे हैं, लेकिन खौफनाक बात ये है कि उस रहस्यमयी चीज का धड़ गायब है।

धड़ गायब, दौड़ते दिखे दो पैर

धड़ गायब, दौड़ते दिखे दो पैर

आपने फिल्मों, कहानियों और इंटरनेट पर बिना धड़ वाले भूत-प्रेत की कहानी तो सुनी ही होगी। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वो भी कुछ ऐसा ही है लेकिन यहां रहस्यमयी आकृति का धड़ गायब है और अंधेरे में सिर्फ दो पैर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर वीडियो को देख कई लोग हैरान रह गए तो कुछ ने इसे फेक बताया। कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जो इसे एक प्रैंक वीडियो बता रहे हैं।

क्या है वीडियो में?

क्या है वीडियो में?

वीडियो में एक सड़क पर खेल रहे खरगोश को उसका मालिक अपने फोन में शूट कर रहा है, इस बीच एक बच्चा भी घर से बाहर निकलकर आता है। तभी सड़क की दूसरी तरफ से सफेद पैंट में दो पैर दौड़ते हुए कैमरे में कैद हो जाते हैं। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स और बच्चा ये देखकर हैरान रह जाते हैं कि उस पैर के ऊपर का बॉडी पार्ट गायब है। वायरल क्लिप अब इंटरनेट पर लोगों के होश उड़ा रही है।

19 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

19 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वीडियो कई बार शेयर किया जा चुका है। कई यूजर्स ने कमेंट कर इस रहस्यमयी आकृति पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को मशहूर यूट्यूब चैनल The Hidden Underbelly 2.0 पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वायरल क्लिप पर 19 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। मामला कहां का है इस बात की तो जानकारी नहीं मिली है लेकिन कई लोगों को इसने सोचने पर मजबूर कर दिया है।

VIDEO देखने के लिए यहां करें क्लिक।

यह भी पढ़ें: घरेलू हिंसा के केस में फंसे करण मेहरा को सता रही है बेटे की याद, वीडियो शेयर कर कहा- 75 दिनों से नहीं देखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+