Video: जंगल में फूटा रहस्यमयी फव्वारा, जमीन से 40 फीट ऊंचे जा रही गर्म पानी की धार
जंगल में फूटा रहस्यमयी फव्वारा, जमीन से 40 फीट ऊंचे जा रही गर्म पानी की धार
नई दिल्ली, 23 अगस्त: धरती ने अपने अंदर अभी भी कई ऐसे रहस्य छिपे हैं जिससे हम अभी भी अनजान है। आए दिन धरती पर उसके ऐसे रूप नजर आते हैं जो हमें चौंका देते हैं और आम इंसान ही नहीं वैज्ञानिक भी अचंभित हो जाते हैं। जापान में कुदरत का ऐसा ही नजारा यहां के जंगल में देखने को मिला है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

जमीन से अचानक तेज गर्म पानी का फव्वारा फूट पड़ा
दरअसल, जापान के ओशामैम्बे के पास स्थित एक जंगल से अचानक जमीन से तेज गर्म पानी का फव्वारा फूट पड़ा है। फव्वारा इतनी ऊपर तक जा रहा है जो कई किलोमीटर दूर तक नजर आ रहा है।

धार 40 फीट ऊपर तक जा रही
आश्चर्यचकित करने वाली एक दूसरी बात ये हैं कि जमीन से सामान्य तौर पर निकलने वाला पानी ठंडा होता है लेकिन इस फव्वारें का पानी गर्म है। घने जंगल के बीच से निकल रहे झरने की धार 40 फीट ऊपर तक जा रही है। दूर से देखने में आपको ऐसा लगेगा मानो जंगल से धुंआ निकल रहा है।

हर साल यहां पास के शिव मंदिर में लगता है वार्षिक मेला
होक्काइडो के जापानी द्वीप पर एक जंगल के बीच में फटा एक रहस्यमय फव्वारा पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां ये फव्वारा फूंटा है उसी के पास ओशामाम्बे नाम के छोटे जापानी शहर के स्थानीय शिंटो मंदिर में हर साल 9 अगस्त को एक पारंपरिक जुलूस के साथ एक वार्षिक ग्रीष्मकालीन उत्सव होता है। ये घटना इसी उत्सव से पहले हुई तो यहां स्थानीय लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने इसके पास जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

धार्मिक शगुन के रूप में मान रहे लोग
रहस्यमयी फव्वारें से पिछले कुछ हफ्तों से जो पानी निकल रहा है वो यहां भर रहा है और धीमा होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहा है। ओशामाम्बे के रहस्यमय फव्वारें को स्थानीय लोग इसे एक धार्मिक शगुन के रूप में मान रहे हैं।

वैज्ञानिकों ने रहस्यमयी फव्वारें के बारे में बोली ये बात
वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार प्रभावशाली गति से जमीन से बाहर निकलने वाले पानी का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस (68 डिग्री फ़ारेनहाइट) है, वैज्ञानिकों द्वारा विश्लेषण किए गए नमूनों में तलछट होता है। इन सभी कारकों से पता चलता है कि फव्वारें ओशामाम्बे तीर्थ के नीचे एक गर्म पानी के झरने द्वारा संचालित होता है।
ये फव्वारा कैसे और कब होगा बंद?
पिछले दो हफ्तों से, कई जिज्ञासु यात्री व्यक्तिगत रूप से फव्वारें को देखने के लिए ओशामाम्बे के लिए आ रहे हैं। पानी के विशाल फव्वारें से निकलने वाले पानी का प्रेशर इतना तेज हैकि इसके ठीक बगल में जो पेड़ हैं उनकी पत्तियां गिर चुकी हैं। वास्तव में कोई नहीं जानता कि यह दुर्लभ प्राकृतिक घटना कितने समय तक चलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications