'ऑफिस लेट आने पर 200 रुपए का फाइन', बॉस को भारी पड़ा अपना ही फरमान, जानें कैसे?
Fine For Latecomers: प्राइवेट में हो या सरकारी दफ्तर आज सभी में कॉम्पिटिशन नजर आता है। ऐसे में समय की पाबंदी एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो किसी भी बिजनेस की सफलता में अहम भूमिका निभाता है। प्राइवेट ऑफिस में कर्मचारियों की देर से पहुंचने की समस्या को हल करने के लिए अक्सर फाइन (जुर्माना) का प्रावधान किया जाता है।
इसके पीछे का मकसद कर्मचारियों को समय पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना, अनुशासन में लाना होता है।कुछ ऐसा ही, एक मुंबई के एक स्टार्टअप कंपनी के मालिक ने भी किया। लेकिन, ताज्जुब की बात यह है कि बॉस का फरमान उसी पर भारी पड़ गया। आइए जानते हैं कैसे?

दरअसल, मुंबई की इवोर ब्यूटी कंपनी के मालिक कौशल ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह, ऑफिस में उत्पादकता बढ़ाने के लिए, सुबह 9:30 बजे तक ऑफिस में आने का सख्त नियम बनाया। पहले सभी कर्मचारी 10-11 बजे तक आते थे। नए फरमान में देर से आने पर जुर्माने के रूप में 200 रुपये का भुगतान का नियम लागू किया गया। यह नियम बॉस से लेकर सभी कर्मचारियों पर लागू किया गया।
मजे की बात यह रही कि सोशल मीडिया पर कंपनी के बॉस ने अपना अनुभव साझा किया। कंपनी के मालिक कौशल ने बताया कि मैं 5वीं बार भुगतान कर रहा हूं। अब तक कौशल कुल 1000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि इस पोस्ट के पीछे मेरी मंशा को गलत समझा गया।अगर, आप अपने कर्मचारियों के लिए कोई नियम बनाते हैं, तो आपको उसका पालन सबसे पहले करना चाहिए। जहां तक मेरे अपने UPI वॉलेट में जुर्माना भरने की चिंता का सवाल है, कृपया ध्यान दें कि मैंने विशेष रूप से टीम फंड के रूप में एक अलग UPI लाइट खाता बनाया है। एकत्र किए गए धन का उपयोग केवल टीम की गतिविधियों और लाभों, जैसे कि फूड और अन्य टीम कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। मैं प्रतिक्रिया की सराहना करता हूं और आशा करता हूं कि इससे मेरे इरादे क्लियर हो जाएंगे।
मिल रहे ऐसे रिएक्शन?
एक यूजर ने कहा कि आप जो उजागर करना चाहते थे, उससे सहमत हूं, लेकिन अब समय के हिस्से पर वापस आते हैं। आपको क्यों लगता है कि अगर कर्मचारी एक निश्चित समय पर आएंगे तो उत्पादकता बढ़ेगी? आपने लॉगिन समय और उत्पादकता के बीच संबंध कैसे पाया? क्या हम स्पष्टता के लिए डेटा देख सकते हैं?
एक अन्य यूजर ने कहा कि स्कूल नहीं, संस्कृति बनाना सीखें, बड़ों से बड़ों जैसा व्यवहार करें। ऑफिस को ऐसी जगह बनाएं जहां लोग आना चाहें। अगर आपको यह करने के लिए सुझाव चाहिए तो बेझिझक हमसे संपर्क करें।
एक यूजर ने दिक्कतों को गिनाते हुए कहा कि खुद को समझना चाहिए जब आप पांचवी बार जुर्माना भरते हो.... मुंबई में रहते हो ट्रेन से यात्रा करते हो भीड़, बारिश, ट्रेनें देरी से चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications