जानिए नीता अंबानी अपने बच्चों को स्कूल जाने के लिए कितनी पॉकेट मनी देती थीं?
मुकेश अंबानी के बच्चों के बारे में कहा जाता है कि वो जितना मरजी चाहे उतना खर्च कर सकते हैं, क्योंकि वो अंबानी के बच्चे हैं। लेकिन ये सच नहीं है जनाब... अंबानी के बच्चे होने के बावजूद उन्हें बहुत कम पॉकेट मनी मिलती थी।
Recommended Video

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी की जिंदगी राजा-महाराजओं से कम नहीं है। एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति दुनिया के सबसे महंगे घर में रहता है। उनके बच्चों के बारे में भी कहा जाता है कि इनकी जिंदगी में ऐशो-आराम की कोई कमी नहीं है। वो जितना मरजी चाहे उतना खर्च कर सकते हैं, क्योंकि वो अंबानी के बच्चे हैं। लेकिन ये सच नहीं है जनाब... अंबानी के बच्चे होने के बावजूद उन्हें बहुत कम पॉकेट मनी मिलती थी। हाल ही में नीता अंबानी ने बताया कि वो अपने बच्चों को कितनी पॉकेट मनी दिया करती थीं।


नीता अंबानी ने किया खुलासा
मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। दो बेटे अनंत, आकाश और बेटी इशा उनके साथ ही मुंबई में उनके घर एंटीलिया में रहते हैं। तीनों बच्चों को स्कूल में कितनी पॉकेट मनी मिलती थी, इसका खुलासा हाल ही में नीता अंबानी ने किया।

मिलती थी सिर्फ इतनी पॉकेट मनी
नीता ने बताया कि वो अपने तीनों बच्चों को हर हफ्ते 5 रुपये पॉकेट मनी देतीं थीं। उन्होंने बताया कि हर शुक्रवार वो बच्चों को 5 रुपये देती थीं जिससे वो स्कूल कैंटीन में खाना खाते थे। नीता का ये खुलासा काफी चौंकाने वाला है। भला किसने सोचा था कि अंबानी के बच्चों को इतनी कम पॉकेट मनी मिलती होगी।

"तू अंबानी का बेटा है या भिखारी का"
नीता अंबानी ने ये भी बताया कि एक बार उनके बेटे अनंत ने उनसे 10 रुपये मांग लिए थे क्योंकि स्कूल में सब उसका मजाक उड़ाते थे। बच्चे उसे कहते थे कि वो अंबानी का बेटा है या भिखारी का। इतने कम रुपयों पर नीता अंबानी ने कहा कि वो उन्हें अमीर होने का एहसास नहीं कराना चाहती थीं। वो हमेशा चाहती थीं कि तीनों बच्चे आम बच्चों की तरह ही जिंदगी जिएं।












Click it and Unblock the Notifications