VIDEO: सड़क पर मिली 'फ्री कार वॉशिंग' तो लग गया कई km लंबा का जाम, हजारों का खर्चा बचा
नई दिल्ली, अक्टूबर 01: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जो लोगों को हंसने और गुदगुदाने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसी ही चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे लोग एक हादसे में फटे पानी के पाइप से फ्री कार वॉश ले रहे हैं। वे इस फ्री के मौके के छोड़ाना नहीं चाह रहे हैं, लेकिन लोगों के इस लालच के चलते सड़क पर कई किमी लंबा जाम गया। वीडियो पिछले महीने का बताया जा रहा है।

जब बीच सड़क लोगों को मिली फ्री में कार वॉशिंग
दक्षिणी चीन में एक हाइवे के किनारे फटी पानी के मेन पाइप से मुफ्त कार वॉश लेने के लिए लोगों ने अपनी कार को धीमी गति से चलाना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 सितंबर को चोंगकिंग शहर में फिल्माए गए वीडियो में पानी का एक विशाल जेट हवा में दर्जनों मीटर उपर उठ रहा है। पाइप हाईवे के किनारे से होने के कारण पानी की धार सड़क पर गिर रही थी। जिसका लोगों ने फायदा उठाना शुरू कर दिया।

लगा कई किमी लंबा जाम
पानी की तेज रफ्तार देख वाहन चालकों ने अपने वाहनों को साफ करने के लिए रफ्तार धीमी की जिससे सड़क पर कई किमी लंबी गाड़ियों की कतार लग गई। सड़क पर पीछे फंसे लोग निकलने के लिए लगाताक हॉर्न बचाते देखे जा सकते हैं। वे लगातार लोगों को अपनी गाड़ियों की गति को तेज करने की लिए कह रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर हॉर्न की तेज आवाजों को सुना जा सकता है।
देखें मजेदार Video
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान एक हाईवे के किनारे पानी का पाइप टूट गया था। एक स्थानीय निवासी मिस्टर लू ने कहा कि मोटर चालक मुफ्त में कार धोने के लिए धीमे सड़क पर चल रहे थे। अब इस वीडियो पर दुनियाभर से लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, चीनी संस्कृति में, पानी को सौभाग्य माना जाता है। यह न केवल एक मुफ्त कार वॉश है, बल्कि एक आशीर्वाद भी है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, इसे प्यार करो यह शानदार कार शॉवर है !!!!












Click it and Unblock the Notifications