मां ने 3 साल की बेटी को भालू के बाड़े में फेंका, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन
Mother throws 3-year-old daughter in the front of bear enclosure, know what happened to the girl
नई दिल्ली, 01 जनवरी। बच्चे को छोटी सी खरोंच भी लगती है तो वो भाग कर मां के पास आता है और मां का ममता भरा स्पर्श उसकी सारी पीड़ा कम कर देता है। मां को भगवान का दर्जा दिया है वो अपने बच्चे की रक्षा के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करती। लेकिन एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है जिसमें कलयुगी मां अपनी तीन साल की बच्ची को जानबूझ कर मौत के मुंह में धकेल दिया।

मां ने तीन साल की बच्ची को भालू के सामने धकेला
ये घटना चिड़ियाघर की हैं जहां मां जू घुमाने के बहाने मां अपनी 3 साल की बच्ची को लेकर आई थी और भालू के बाड़े के सामने अपनी बेटी को लाती है और मासूम बच्ची को भालू के गहरे बाड़े में धकेल देती है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा
ये पूरी घटना चिड़ियाघर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। लोग इस वीडियो को देखकर निर्दयी मां को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

इतना गहरा था बाड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना उजबेकिस्तान ताशगंज के एक जू की है। जिस बाड़े में महिला ने अपनी तीन साल की बच्ची को गिराया उसकी गहराई 16 फीट थी। बच्ची को बाड़े के किनारे बनी रेलिंग से धीरे से गिराती है और फिर वो वहां से बाहर निकल जाती है।

बच्ची के गिरते ही पास में आया भालू और.....
बाड़े में बच्ची जब गिरती है तो जंगली भालू उसके करीब आता है और उसे सूंघता हैं। बच्ची को बाड़े में गिरा देख कर वहां मौजूद दर्शक परेशान थे और सोच रहे थे कि भालू बच्ची को नहीं छोड़ेगा लेकिन भालू बच्ची पर अटैक नहीं करता और पीछे हट कर दूसरी ओर चला जाता है।

बच्ची का ये हुआ हाल
बच्ची का बाड़े में गिरा हुआ देख जू कर्मचारी दौड़े और बाड़े के अंदर गए और बच्ची को जब उठाया तो उसका सिर खून से लतपथ था। इसकी वजह थी कि बच्ची 16 फिट ऊंचाई से गिरी थी। बच्ची को तुरंत एम्बुलेंस में लेजाकर अस्पताल में भर्ती किया जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानें कहा हैं निर्दयी मां
वहीं पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके बच्ची की जल्लाद मां को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। चूंकि ये पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं इसलिए माना जा रहा है कि वहां के कानून के हिसाब से महिला को कम से कम 15 साल की जेल होगी।












Click it and Unblock the Notifications