बेटी के गाने की रिकॉर्डिंग के बीच अचानक छत से नीचे गिरी मां, देखें वायरल हो रहा ये VIDEO

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की गाना गाते गाते अचानक रुक जाती है और हैरान रह जाती है। उसकी हैरानी की वजह ये है कि जब वह गाना गाती है, तभी अचानक पीछे से उसकी मां छत से नीचे गिर जाती है। हैरान कर देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरानी जता रहा है। यहां तक कि गाना गाने वाली ये लड़की भी अपनी मां को अचानक ऐसे गिरता देख डर जाती है। जिसके बाद वो अपने फोन की रिकॉर्डिंग बंद कर देती है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

दरअसल ये लड़की गाना गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और इसे वीडियो पर इतने व्यूज मिले हैं, जिसकी इसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन ये व्यूज गाने की वजह से कम, उसकी मां के अचानक गिरने की वजह से ज्यादा मिले हैं। लिज सैन मिलान नाम की ये लड़की हाल ही में म्यूजिकल थियेटर के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क आई है। वह क्लास ऑडिशन के लिए तैयारी कर रही थी और घर पर गाना गा रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लिज का पूरा ध्यान अपने गाने पर है और वह एक्सप्रेशन के साथ गाना गा रही थी लेकिन तभी पीछे से उसकी मां छत से नीचे गिर जाती हैं।

टिकटॉक पर अपलोड किया वीडियो

टिकटॉक पर अपलोड किया वीडियो

ये सब देखकर लिज काफी हैरान रह जाती है, वह समझ नहीं पाती कि आखिर ये क्या हो रहा है। लिज की मां का पैर उसके कमरे की छत पर लटक जाता है। तभी वह जोर से चिल्लाती है और पीछे मुड़कर देखती है। जानकारी के मुताबिक लिज की मां बिल्कुल ठीक हैं, उनके पैर में बस छोटी सी खंरोच आई है। वहीं लिज का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। उसके वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। बताया जा रहा है कि लिज ने ये वीडियो टिकटॉक पर अपलोड किया था। इसके कैप्शन में लिज ने लिखा है कि वह ये सब देखकर चौंक गई थी और उसकी मां को पता था कि वह वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी।

View this post on Instagram

OMG

A post shared by BLACK LIVES MATTER (@klownary) on

क्या बोल रहे हैं लोग?

छत की कमजोर लकड़ी के कारण ये हादसा हुआ है। जिसे ठीक करने पर अभी काम चल रहा है। लिज के वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है और लोग जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया के सभी प्लैटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। अधिकतर लोगों ने कमेंट्स में वीडियो पर हैरानी जताई है। बहुत से लोगों ने कहा है कि वह अचानक लिज की मां के गिरने से डर गए। वहीं कुछ यूजर्स लिज की मां के पैर को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

'आज पढ़ाने की जिद ना करो' टीचर के सामने गाने लगा स्टूडेंट, खूब वायरल हो रहा Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+