बच्चे के मुंह में 'सुराख' देख मां के छूटे पसीने, भागी-भागी अस्पताल पहुंची तो सामने आई बड़ी सच्चाई

लंदन, 14 मई। सभी गर्भवती महिलाएं चाहती हैं कि दुनिया में आने वाला उनका बच्चा सेहतमंद और स्वस्थ्य हो। बच्चे के जन्म के बाद भी उसका बहुत ख्याल रखना पड़ता है। खेल-खेल में गलती से बच्चे के मुंह में कुछ चला जाए तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए 24 घंटे छोटे बच्चों पर नजर रखनी पड़ती है। यूं तो माएं और अन्य घर वाले बच्चों की सभी हरकतों पर नजर रखते हैं लेकिन कई बार बच्चे कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे मां-बाप के होश उड़ जाते हैं।

इंग्लैंड से सामने आई हैरान करने वाली घटना

इंग्लैंड से सामने आई हैरान करने वाली घटना

ऐसी ही एक हैरान करने वाली घटना इंग्लैंड से सामने आई है जहां अपने बच्चे के मुंह में 'सुराख' समझ महिला उसे लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे जो दिखाया उससे महिला की सांस में सांस आई। घटना ब्रिटेन के एसेक्स की है जब 24 वर्षीय बेकी स्टाइल अपने 10 महीने के बेटे हार्वे के कपड़े बदल रही थीं। इसी दौरान बेकी स्टाइल की नजर अपने बच्चे के मुंह के अंदर पड़ी, पहली नजर में उन्होंने हार्वे के तलवे में सुराख समझा।

मुंह में सुराख देखकर मां के छूटे पसीने

मुंह में सुराख देखकर मां के छूटे पसीने

बेकी स्टाइल ने ठीक से जांच करने के लिए बेटे के मुंह को खोलने की कोशिश की लेकिन वह जोर-जोर से रोने लगा। यह देख बेकी काफी घबरा गईं, उनके हाथ-पैर कांपने लगे थे। उन्हें लग रहा था कि उनकी किसी गलती की वजह से हार्वे के मुंह में सुराख हो गया है। इसके बाद उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला और बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची। इस दौरान वह काफी रो रही थीं, डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत बच्चे को चेक करने के लिए अंदर ले गए।

जिसे समझा 'सुराख', वो निकला स्टीकर

जिसे समझा 'सुराख', वो निकला स्टीकर

बेकी ने डॉक्टरों को बताया कि बच्चे के मुंह में छेद हो गया है, उन्होंने आग्रह किया कि बेटे को किसी तरह ठीक कर दे। चेकअप के दौरान जब डॉक्टरों ने बच्चे के मुंह में हाथ डालकर देखा तो वह 'सुराख' नहीं बल्कि स्टीकर था, जिसे हार्वे मे गलती से मुंह में डाल लिया था। स्टीकर को डॉक्टरों ने जब बेकी को दिखाया तो उनकी सांस में सांस आई, हालांकि वह असहज और शर्मिंदा भी हुईं। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि अक्सर ऐसे केस आते हैं जिसमें माता पिता जल्दी घबरा जाते हैं।

बच्चे के मुंह में कैसे आया स्टीकर?

बच्चे के मुंह में कैसे आया स्टीकर?

बेकी ने बताया कि वह बेटे को लेकर काफी चिंतित हो गई थीं, उन्होंने स्थिति को समझने की बजाए सीधे अस्पताल के लिए दौड़ लगा दी। उन्होंने कहा, जब नर्म ने मुझे बताया कि बच्चे के मुंह में छेद नहीं है तो मैं इतनी खुश हो गई कि अगर कोरोना काल ना होता तो उन्हें गले लगा लेती। जहां तक बच्चे के मुंह में स्टीकर आने की बात है तो उसने कैसे मुंह में डाला इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन उसने अपनी हरकत से माता पिता, दादा दादी और पूरे परिवार को खूब छकाया।

यह भी पढ़ें: तैराकी के वक्त पानी में गिरा iPhone, साल भर बाद सूखी झील में मिला मोबाइल, कंडीशन देख रह जाएंगे दंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+