राम भक्ति में डूबा बंदर! पत्थरों से लिख डाला प्रभु का नाम, हैरान कर देगा VIDEO
Viral Monkey Video: सोशल मीडिया हैरतअंगेज चीजों का खजाना है। यहां कई बार ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जो शायद रिकॉर्ड ना हुआ होता तो किसी के लिए भी अपनी आंखों पर भरोसा कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। इसमें एक बंदर जमीन पर बैठकर पत्थरों से राम शब्द लिख रहा है।
जी हां! ट्विटर पर इस वीडियो को नीता अंबानी के पैरोडी अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि जितने लोग भी ट्विटर पर ऑनलाइन है कोई इग्नोर नहीं करेगा , घमंडी लोग दूर रहें..
जय श्री राम 🚩 जय गोविंदा 🙏

बंदर का हैरतअंगेज काम
ट्विटर पर जो वीडियो पोस्ट किया गया है, वो वाकई में हैरान कर देने वाला है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बड़ा बंदर जमीन पर बैठा हुआ है। इसके बाद वो अपने हाथों से पत्थर उठाकर जमीन पर एक एक कर लाइन से लगा रहा है। बंदर मुंह में भी पत्थर रख रहा है। शायद उन्हें साफ कर रहा हो। हालांकि, वीडियो ब्लर है इसलिए सटीकता से देख पाना थोड़ा मुश्किल है।
पत्थर से लिखा 'राम'
मगर बंदर पत्थरों का इस्तेमाल करके जिस तरह से राम लिख रहा है, वो वाकई में काफी हैरतअंगेज है। एक जानवर भला किस तरह इंसानों की तरह हरकतें कर सकता है। वीडियो देखने के बाद लोग भी काफी हैरान हैं और अपनी हैरानी कमेंट के जरिये शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि जय श्री राम जय हनुमान। दूसरे ने कहा कि हनुमान जी संकटमोचक हैं। एक और ने कहा- जय श्री राम।
लोग बोले- "जो समझ ना सके इंसान...'
एक ने कहा कि बंदर लिखे राम-राम, समझ ना सके आज का इंसान। इस तरह से कमेंट कर लोग अपनी आस्था को इससे जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि आजकल जानवर इंसान से भी कहीं ज्यादा समझदार हो चुके हैं। औऱ इंसान नासमझ बनता ही जा रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications