'कई कंपनियों से बेहतर सैलरी', मोमोज शॉप ने हेल्पर की नौकरी के लिए 25 हजार का दिया ऑफर तो बोले यूजर्स
Momos Shop Offer 25000 Salary Helper Job: स्कूल-कॉलेज से निकलकर लोग नौकरी की तलाश में जुटते हैं। कई लोगों को जल्दी नौकरी मिल जाती है, लेकिन कई को इंतजार या भटकना पड़ता है। कई लोगों को कम पैसे में नौकरी करनी पड़ती है। इस बीच एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नौकरी के लिए ऑफर दे रहा है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोमोज की दुकान पर एक विज्ञापन लगा हुआ है। जिसमें लिखा है एक हेल्पर और कारीगर की आवश्यकता है। वेतन 25 हजार रुपये। यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है कि मोमोज की दुकान पर 25 हजार रुपये की नौकरी मिल रही है।

पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया
मोमोज की दुकान के बाहर नौकरी का विज्ञापन को देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि यह मोमोज की दुकान इन दिनों भारत के औसत कॉलेज की तुलना में बेहतर पैकेज दे रही है। पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।
यह भी पढ़ें- इस ग्लैमरस अभिनेत्री के इश्क में पागल था अंबानी का ये बेटा, एक भूकंप ने बदल दी दोनों की जिंदगी, गजब है स्टोरी
टीसीएस से भी कर रहे बेहतर भुगतान
एक यूजर ने मजाक में कहा कि अभी आवेदन कर रहा हूं। एक अन्य यूजर ने कहा कि 25 हजार सैलरी के साथ-साथ हर दिन खाने के लिए मुफ्त मोमोज भी मिलेगा। तीसरे यूजर ने लिखा भारत जानना चाहता है यह कहां स्थित है? अन्य यूजर ने लिखा कि वे टीसीएस से बेहतर भुगतान कर रहे हैं। आमतौर पर स्कूल-कॉलेज से निकलने पर 25 हजार की नौकरी नहीं मिलती है। यहां मोमोज की दुकान वाले 25 हजार रुपये का ऑफर दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Water Tree: गर्मियों में पानी इकट्ठा करता है ये गजब का पेड़, जानें देश में कहां हैं ऐसे वृक्ष, Video












Click it and Unblock the Notifications