इस ग्लैमरस अभिनेत्री के इश्क में पागल था अंबानी का ये बेटा, एक भूकंप ने बदल दी दोनों की जिंदगी, गजब है स्टोरी
Anil Ambani and Tina Ambani Love Story: मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी आमतौर पर मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन उनकी कहानियां और किस्से लोगों से दूर नहीं रहते हैं।

आज उनके घर में बहू भी आ चुकी है लेकिन उनके प्रेम के किस्से आज भी लोगों की जुबां पर आ ही जाते हैं। दरअसल धीरूबाई अंबानी के छोटे बेटे ने मशहूर अभिनेत्री टीना मुनीम ( शादी से पहले) से शादी की है।
साल 1992 में दोनों का विवाह लोगों के बीच काफी सुर्खियां बना था। आपको बता दें कि मुंबई में जन्मीं और पली-बढ़ी टीना मुनीम बेइंतहा हुस्न की मल्लिका हैं, उन्होंने मात्र 15 बरस में Femina Teen Princess India 1975 का खिताब अपने नाम किया था।
देवानंद की खोज हैं टीना मुनीम
इसी समारोह में मशहूर बॉलीवुड एक्टर देवानंद आए थे, जिन्होंने टीना को देखते ही अपनी फिल्म में अभिनेत्री बनने का ऑफर दे दिया था।
और यहीं से शुरू हुआ टीना मुनीम का फिल्म करियर, उन्होंने देव साहब की फिल्म 'देश परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन उन्हें पहचान मिली सुभाष घई की फिल्म 'कर्ज' से, जिसके बाद तो वो बॉलीवुड की हसीना बन गईं।
फिल्म 'सौतन' ने सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा दी
उन्हें बड़े-बड़े फिल्मी ऑफर मिलने लग गए और उसके बाद आई फिल्म 'सौतन' ने सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा दी। सावन कुमार की इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़े तो वहीं टीना और फिल्म के हीरो राजेश खन्ना को काफी करीब ला दिया।
टीना की फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था
दोनों के प्यार के चर्चे फिल्मी गलियारों में होने लगे थे लेकिन टीना की फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि टीना और राजेश खन्ना की उम्र में बहुत अंतर था और राजेश खन्ना पहले से शादीशुदा भी थे।
पहली ही नजर में अनिल अंबानी ने टीना को दिया दिल
टीना अपने टूटे हए दिल से परेशान थीं कि तभी उनकी लाइफ में एंट्री हुई अनिल अंबानी की, जिनसे उनकी मुलाकात एक फैमिली फंक्शन में हुई थी और दोनों को किसी कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। टीना को पहली ही नजर में अनिल अंबानी अपना दिल दे बैठे थे। वो उनसे मिलने के बहाने खोजने लगे थे, टीना को भी उनका साथ भाने लगा था लेकिन अंबानी परिवार नहीं चाहता था कि एक अभिनेत्री उनके घर की बहू बने।
लॉस एंजिल्स में भयंकर भूकंप आया था
टीना पहले ही एक बार दुखी हो चुकी थीं और दोबारा गमं नहीं झेलना चाहती थीं और इसी वजह से वो फिल्मी दुनिया और अनिल अंबानी से दूर लॉस एंजिल्स चली गईं लेकिन कहते हैं ना जिन्हें मिलना होता है, वो मिल ही जाते हैं।
फोन पर I LOVE You बोला और...
साल 1989 में लॉस एंजिल्स में भयंकर भूकंप आया था और काफी तबाही हुई थी, इस खबर ने अनिल अंबानी को काफी बेचैन कर दिया था, उन्होंने टीना का हाल-चाल जानने के लिए उन्हें फोन किया था और फोन पर उन्हें I LOVE You बोल दिया, इस फोन कॉल ने टीना को भी पिघला दिया और इसके बाद उन्होंने इंडिया आने का फैसला कर लिया।
आखिरकार दोनों की फैमिली मान गई
लेकिन उन्होंने अनिल से वादा लिया कि वो अपना रिश्ता तब ही आगे बढ़ाएंगे, जब दोनों का परिवार राजी होगा,इसके बाद दोनों ने अपने परिवारवालों को समझाने की कोशिश की और आखिरकार दोनों की फैमिली मान गई और इसके बाद साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद टीना ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी।
आज वो दो बेटों की मां हैं, उनकी बहू कृशा शाह भी बहुत सुंदर हैं लेकिन आज भी टीना के चेहरे की रंगत वैसे ही है, जैसे कि पहले हुआ करती थी। वो फिलहाल मीडिया से दूर रहने की कोशिश करती हैं और बहुत सारे सोशल काम करती हैं, वो Dhirubhai Ambani Hospital, Harmony for Silvers Foundation, Harmony Art Foundation, Group CSR, Reliance Group का भी हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications