मुझे बड़ी औरतें पसंद हैं! पति के कहने पर महिला ने लाखों खर्च कर लंबी करवाई टांगें, अब हो रहा है अफसोस

Woman increases her height: दुनिया इतनी बड़ी है तो जाहिर सी बात है यहां लोगों के शौक भी बड़े अजीबोगरीब ही होंगे। ऐसे ही अजोबीगरीब शौक लेकर लोग पता नहीं शरीर के साथ क्या-क्या करवा लेते हैं। कईयों की जिंदगी अच्छे मायनों में बदल भी जाती है लेकिन कई बार लोग इतना पछताते हैं कि उनकी जिंदगी ही खराब हो जाती है। लेकिन फिर उनके पास सिवाए पछताने के कोई चारा ही नहीं बचता। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ भी हुआ, जिसने पति के लिए अपनी हाईट तो बढ़वा ली लेकिन अब अफसोस हो रहा है।

पति का प्यार पाने के लिए लिया फैसला
दरअसल, जर्मन मॉडल के पति को लंबी औरतें पसंद थीं। पति का प्यार पाने के लिए महिला ने अपनी हाइट बढ़वाने का फैसला लिया। इस काम के लिए कहीं ना कहीं पति की ओर से एक फोर्स भी था। क्योंकि बीवी की हाइट को लेकर वो अकसर नाखुश रहा करता था। थेरेसिया फिशर नाम की इस मॉडल ने फिर सर्जरी करवाकर अपनी हाईट को साढ़े पांच इंच लंबा करा लिया।

Model increase height

5 फुट 6 इंट की थी महिला
महिला की हाईट पहले भी ज्यादा छोटी नहीें थी। 5 फुट 6 इंच हाईट वाली महिला का पति चाहता था कि वो थोड़ी और लंबी दिखे। इसके लिए कई बार उसने अपनी पत्नी को कहा भी। पति ने कहा कि उसे लंबी हाईट वाली महिलाएं ज्यादा आकर्षक करती हैं।

Model increase height

लाखों रुपये खर्च कर बढ़ाई हाइट
इसके बाद महिला ने सर्जरी करवाकर अपनी हाईट को साढ़े पांच इंच और लंबा करने के लिए लोहे की रॉड डलवा दी। इसके लिए महिला ने 13 लाख 47 हजार रुपये खर्च कर डाले। इससे उसकी हाईट तो बढ़ गई लेकिन अब उसे अपनी हाईट बढ़वाने के लिए सर्जरी करवाकर बड़ा अफसोस हो रहा है।

सर्जरी करवाकर हो रहा अफसोस
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 साल की महिला ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति ने उसे हाईट बढ़ाने के लिए उकसाया। पति को लंबी हाईट वाली महिलाएं ज्यादा पसंद थी। ऐसे में उसने पत्नी को सर्जरी करवाने के लिए कई बार कहा। मॉडल ने आगे कहा कि पति ने कई बार कहा कि थेरेसिया तुमको पता है कि मुझे बड़ी हाईट वाली महिलाएं पसंद हैं। इसलिए मैं असल में इसे पसंद करूंगा।

सर्जरी से फायदा या नुकसान?
अब सर्जरी करवा अपनी टांगे लंबी करवाने के बाद महिला का कहना है कि मैंने पहले ऐसा कभी नहीं सोचा क्योंकि मैंने एक ऐसे ऑपरेशन के लिए सहमति दी जो नहीं होना चाहिए था। हालांकि, इस सर्जरी से फायदा हुआ है कि मेरी बॉडी लचीली हो गई है।

लोगों को नहीं करवानी चाहिए सर्जरी
मॉडल ने बताया कि सर्जरी कमजोर दिल वालों को बिल्कुल भी सर्जरी नहीं करवानी चाहिए। इसमें पिंडली की हड्डी बिल्कुल टूट जाती है। पिंडली की मांसपेशियां भी अलग हो जाती हैं। इसमें टेलीस्कोपिक रॉड का उपयोग करके घुटने को पकड़कर अपने निचले पैरों को फैलाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+