करोड़पति मॉडल का लग्जरी शौक, कुत्ते के लिए आई 4 हजार किमी दूर, लिया हजारों का सामान

करोड़पति मॉडल का लग्जरी शौक, कुत्ते के लिए आई 4 हजार किमी दूर, लिया हजारों का सामान

अमेरिका की रहने वाली 23 साल की मॉडल लिंसे डोनावन (Linsey Donovan)अक्सर अपनी लग्जरी लाइउस्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। इतनी कम उम्र में अपने बलबूते पर करोड़पति बनने वाली मॉडल लिंसे डोनावन का बचपन गरीबी में बिता। 18 साल की उम्र में लिंसे फ्लोरिडा चली गई और वहां अपना बिजनेस शुरू किया। रियल इस्‍टेट के बिजनेस से भी लिंसे जुड़ी हैं। इन दिनों लिंसे डोनावन अपने पेट्स कुत्ते को लेकर चर्चाओं में हैं। कुत्‍ते के पट्टे के लिए लिंसे 4000 किलोमीटर दूर चली गईं।

हजारों का लिया कुत्ते का पट्टा

हजारों का लिया कुत्ते का पट्टा

रिपोर्ट के मुताबिक लिंसे डोनावन अपने पेट्स कुत्ते के सामान के लिए 4000 किलोमीटर दूर चली गईं, वो भी एक कुत्ते का पट्टा लेने के लिए। लिंसे एक किसी खास ब्रांड के कुत्ते का पट्टा लेना चाहती थी। लिंसे 'लुई वुइटन कंपनी का ब्लिंग कॉलर' यानी कुत्ते का पट्टा लेना चाहती थी। जिसकी कीमत लगभग 80 हजार है।

'मैं यहां इसलिए आई ताकि कुत्ते का पट्टे का खरीद सकूं...'

'मैं यहां इसलिए आई ताकि कुत्ते का पट्टे का खरीद सकूं...'

लिंसे डोनावन ने हाल ही में फ्लोरिडा से लॉस एंजेलिस गईं थीं। लॉस एंजेलिस वह अपने लिए एक घर खरीदने गई थीं। लिंसे ने टूली को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं फ्लोरिडा से लॉस एंजेलिस इसलिए आई थी ताकि मैं लुई वुइटन कंपनी का पट्टा अपने कुत्‍ते के लिए खरीद सकूं।'' रिपोर्ट के मुताबिक जिस दुकान से लिंसे ने लुई वुइटन कंपनी का पट्टा लिया, उस शॉप से उन्होंने ढाई लाख रुपये का खर्चा किया था।

अपने कुत्ते के लिए स्पेशल बेडरूम भी बनाया है लिंसे डोनावन

अपने कुत्ते के लिए स्पेशल बेडरूम भी बनाया है लिंसे डोनावन

19 साल की उम्र में करोड़ों कमाने वाली लिंसे डोनावन अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। लिंसे के पास चार घर, कई कार है। लिंसे इतनी रईस है कि उन्होंने अपने कुत्तों के लिए भी अलग से बेडरूम बनवाया है। लिंसे का इंस्टा प्रोफाइल देखकर लगता है कि वह अपने पेट्स को बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी अपने पेट्स की तस्वीरें शुरू की हैं।

 शहर के सबसे मंहगे होटल में रुकती हैं लिंसे

शहर के सबसे मंहगे होटल में रुकती हैं लिंसे

लिंसे जिस भी शहर में जाती हैं, वहां के सबसे महंगे फाइव स्‍टार होटल में ठहरती हैं। हाल ही में जब लिंसे लॉस एंजेलिस गई थी तो वह वहां के फाइव स्‍टार होटल में रुकीं थीं, जहां शहर का सबसे महंगा स्पा सेंटर है। लिंसे का कहना है कि वो हमेशा से ही लॉस एंजेलिस में रहना चाहती थीं। लिंसे ने कहा कि जब से मैंने अपने दोस्त का लॉस एंजेलिस वाला घर देखा है, मैं वहां ही रहना चाहती थी। इसलिए मैं भी अब इस शहर में अपना घर बनवाने जा रही हूं।

14 साल की उम्र से रेस्‍टोरेंट में काम कर रही हैं लिंसे

14 साल की उम्र से रेस्‍टोरेंट में काम कर रही हैं लिंसे

लिंसे ने कहा कि, मैं 14 साल की उम्र से रेस्‍टोरेंट में काम कर रही हूं। 17 की उम्र में मैंने लाइव स्‍ट्रीमिंग शुरू कर दी थी। जिसके बाद से मैं एक दिन में 50 हजार रुपये काम लेती थी। धीरे-धीरे मैंने सोशल मीडिया पर मॉडलिंग शुरू कर दी और पैसे कमाने लगी। लिंसे के पास फिलहाल चार प्रोपर्टी है। उनकी कुल अचल संपत्ति सात मिलियन डॉलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+