Video: UK में बही 'दूध की नदी', बर्तन-बाल्टी लेकर भरने पहुंचे लोग, चमत्कार या कोई और वजह?

लंदन, अप्रैल 18। 'दूध की नदियां' बहने की कहावत तो हम सभी ने सुनी है लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसा सच में होता दिखाई दिया है। इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सफेद नदी दिखाई दे रही है। वायरल हुए वीडियो को देख हैरान हो गए, इतना ही नहीं जिस जगह की यह घटना है वहां के लोग तो घरों से बर्तन और बाल्टी लेकर नदी के पास पहुंच गए। सोशल मीडिया पर 'दूध की नदी' का यह क्लिप जमकर वायरल हो रहा है। आखिर क्या है इसके पीछे कि सच्चाई आइए जानते हैं।

दूध की नदी का वीडियो वायरल

दूध की नदी का वीडियो वायरल

सबसे पहले आपको बता दें कि यह कोई दूध की नदी नहीं है और ना ही यह घटना भारत की है। वायरल हो रहा यह वीडियो यूनाइटेड किंगडम यानी इंग्लैंड का है जहां एक सुबह नदी का सफेद रंग देख लोग हैरान हो गए। ट्विटर पर मे लेविस नाम के यूजर द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो कई देशों में हैरानी की वजह बन गया है। हालांकि यूजर ने वीडियो के कैप्शन में बताया है कि नदी का पानी सफेद होने की आखिर क्या वजह है।

इस वजह से नदी हुई सफेद

इस वजह से नदी हुई सफेद

यूजर ने अपने कैप्शन में लिखा, 'जब दूध से भरा ट्रक नदी में पलट गया।' जी हा शख्स की इस बात को सुन आप भी समझ ही गए होंगे कि आखिर नदी का रंग सफेद होने की क्या वजह है। दरअसल, यूके के कर्मार्थेन्शायर क्षेत्र में दूध से भरा एक टैंकर पलट गया जिससे सारा दूध दुलाइस नदी के पानी में मिल गया। दूध इतना ज्यादा था कि पूरी नदी ही सफेद हो गई। देखने में ऐसा लग रहा था जैसे दूध की नदी बह रही हो।

बर्तन-बाल्टी लेकर पहुंचे लोग

बर्तन-बाल्टी लेकर पहुंचे लोग

नदी में दूध मिलने की पुष्टि यूके के नेचुरल रिसोर्सेस वेल्स ने भी की है हालांकि क्वालिटी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। दुलाइस नदी को सफेद देखकर पहले तो लोग हैरान हो गए लेकिन जब उन्हें दूध का पता चला तो वह अपने घरों से बर्तन और बाल्टी लेकर नदी के किनारे पहुंचे और दूध जमा करते नजर आए। पानी मिले दूध की क्वीलिटी देखने के बाद लोगों ने उससे तौबा कर लिया। कई लोगों ने पहले इसे चमत्कार माना। लेकिन, बाद में नदी के पानी का सच सामने आने के बाद सभी ने नदी के पानी से खेलते नजर आए।

यह भी पढ़ें: Elon Musk की कंपनी का चमत्कार, सुपर चिप लगाते ही बंदर खेलने लगा वीडियो गेम, इंसानों पर जल्द होगा ट्रायल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+