Video: 2 KG सोना पहनकर पहनकर ठेले पर फलूदा बेचता है ये शख्स, खाने से ज्यादा सेल्फी लेने वालों की भीड़

Video: 2 KG सोना पहनकर पहनकर ठेले पर फलूदा बेचता है ये शख्स, खाने से ज्यादा सेल्फी लेने वालों की भीड़

नई दिल्ली। ठेले पर फलूदा, रबड़ी फलूदा, कुल्फी आपने कई बार खाईं होगी। अब जरा कल्पना कीजिए कि आप ठेले पर कुल्फी का इंतजार कर रहे हों और दो किलो सोने से लदा शख्स आपको कुल्फी सर्व करने आए। आपका रिएक्शन उस वक्त क्या होगा। इंदैर में एक ऐसा ही फलूदा गोल्डमैन वायरल हो रहा है, जो ऊपर से नीचे तक सोने से लदा है।

Men sell Falooda Kufti wearing 2 KG Gold Jewellery, Viral Video of New Golden Baba

इंदौर के फलूदा वाले गोल्डमैन

इंदौर के सर्राफा चौपाटी के पास नटवर नेमा फलूदा का ठेला लगाते हैं। वो ठेले पर रबड़ी फलूदा बेचते हैं। उनके ठेले पर बाकियों के मुकाबले ज्यादा भीड़ होती हैं। इसकी वजह उनका रबड़ी फलूदा नहीं बल्कि खुद नटवर नेमा हैं। दरअसल ठेले पर फलूदा बेचने वाले नटवर का गेटअप बाकियों से बिल्कुल अलग है। वो ऊपर से नीचे तक सोने की ज्वैलरी से लदे रहते हैं। उन्हें फलूदा वाले गोल्डमैन के नाम से जाना जाता है। यहां वो किसी सेलीब्रिटी से कम वहीं है। लोग उनके ठेले पर खाने तो आते ही हैं, लेकिन जो भी उनके पास फलूदा खाने आता है वो बिना सेल्फी लिए नहीं रह पाता है।

नटवर नेमा करीब दो किलो सोने की ज्वैलरी पहनकर ठेले पर बैठते हैं और फटाफट लोगों को कुल्फी और फलूदा सर्व करते हैं। उनका ये स्टाइल लोगों को खूब भाता है। नेमा सोने की चेन, अंगूठी, कड़े, ब्रेसलेट से लदे रहते हैं। सिर्फ आम ही नहीं बल्कि नेता और सेलिब्रिटी भी उनके ठेले पर फलूदा का मजा लेने पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+