अविश्वसनीय! 8 साल की बच्ची के शरीर में फंसी हुई है 22 साल की महिला, सच जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली, 24 दिसंबर: देश दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है, जिन्हें सुनकर यकीन नहीं होता है कि, ऐसा भी कुछ हो सकता है। अगर हम आपको बताएं कि, एक 22 साल की महिला एक 8 साल की बच्ची के शरीर में फंसी हुई है। तो आप इस खबर पर विश्वास करेंगे? शायद नहीं, लेकिन ये सच है। शौना रे नाम की महिला की उम्र इस वक्त 22 साल की है, फिर भी वो देखने में सिर्फ 8 साल की बच्ची लगती है।

विचित्र बीमारी के कारण महिला का हुआ ऐसा हाल

विचित्र बीमारी के कारण महिला का हुआ ऐसा हाल

22 साल की शौना रे एक अजीब और परेशान करने वाली स्थिति में अपना जीवन जी रही हैं। लोग उन्हे देखकर समझते हैं कि वे आठ साल की बच्ची हैं। जब वे लोगों को बताती हैं कि, मैं आठ की नहीं बल्कि 22 साल की हूं, तो लोग उनकी बात पर विश्वास नहीं करते हैं। लोग उन्हें देखकर लोग बच्चों की तरह देखकर व्यवहार करते हैं, जबकि उसकी उम्र 22 साल हो चुकी है। शौना ने टीएलसी रियलिटी सीरीज में आकर अपनी ज़िंदगी के बारे में अनुभव शेयर किए है।

इस हादसे की शिकार हुई थी शौना

इस हादसे की शिकार हुई थी शौना

टीएलसी ने शौना पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिसमें शौना ने अपनी इस स्थिति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां साझा की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जब शौना 6 महीने की थीं तब वो बेहद दुर्लभ किस्म के ब्रेन कैंसर की शिकार हो गई थीं। इलाज से उन्होंने कैंसर को मात तो दे दी थी पर कीमोथेरपी के उनके शरीर पर साइड इफेक्ट हुए। दवाओं के साइड इफेक्ट चलते उनकी पीयूष ग्रंथि ने काम करना बंद कर दिया। आपको बता दें कि, पीयूष ग्रंथि इंसान का कद और शरीर की बनावट को बढ़ाने में मदद करती है।

शौना इन परेशानियां कर रहा हैं सामना

शौना इन परेशानियां कर रहा हैं सामना

टीएलसी से बात करते हुए शौना ने कहा कि वह सामान्य तौर पर 22 साल की लड़की की तरह काम करना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि लोग भी उनके साथ वैसा ही व्यवहार करें। उनका कहना है कि बार में जाने, टैटू बनवाने और ब्लाइंड डेट पर जाने जैसी साधारण चीजों के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। जब कभी भी मैं दोस्तों के साथ बार में ड्रिंक करने जाती हूं तो वहां से मुझे कर्मी भगा देते हैं। यही नहीं, बल्कि मुझे देखकर कोई प्यार नहीं करना चाहता है इसलिए मैं ब्लाइंड डेटिंग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके डेट पर जाती हूं लेकिन मेरे डेट मुझे देखकर काफी हैरान रह जाते हैं।

कई लोग शिकार हैं ऐसी ही विचित्र बीमारी के

कई लोग शिकार हैं ऐसी ही विचित्र बीमारी के

शौना ही नहीं इससे पहले 34 साल की महिला के साथ भी ऐसा ही कुछ हो चुका है। उसके सिर में बचपन में चोट लगने की वजह से उसका दिमाग टीनएज में ही अटका रह गया था, जबकि एक 23 साल की लड़की की पिट्यूटरी ग्लैंड में ही दिक्कत होने की वजह से वो अपनी उम्र से आधी दिखती है। दरअसल इस ग्लैंड की वजह से ही हमारे शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन पैदा होते हैं, जिससे हमारा शरीर विकसित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+