दाढ़ी की नहीं, दिल की बात थी! शौहर को छोड़ देवर के साथ भागी दुल्हन की कहानी में नया ट्विस्ट

Meerut Viral News: शौहर की दाढ़ी पसंद ना आने वाली दुल्हन की कहानी में अब नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, देवर के साथ भागी दुल्हन ने कहा कि मुझे पति की दाढ़ी से कोई परेशानी नहीं थी, वो मुझे मारते-पीटते थे। इसलिए देवर के साथ चली गई थी। महिला ने अब पति से तलाक लेकर देवर के साथ ही रहने का फ़ैसला किया है।

यह मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है, जिसमें एक महिला अपने देवर के साथ घर छोड़कर चली गई और फिर लौटने के बाद पति से तलाक लेकर देवर के साथ ही रहने का फैसला किया। इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था, जब पत्नी ने यह बयान दिया कि अगर मेरे साथ रहना है तो पहले दाढ़ी कटवानी पड़ेगी।

Meerut Viral News

अब महिला ने कहा कि वह दाढ़ी की वजह से नहीं, बल्कि पति के व्यवहार से परेशान होकर घर छोड़ा था। बता दें कि उज्जवल गार्डन निवासी शाकिर का निकाह सात महीने पहले इंचौली की रहने वाली अर्शी से हुआ था। निकाह के बाद से ही अर्शी और शाकिर के बीच दाढ़ी को लेकर मतभेद सामने आने लगे।

अर्शी को दाढ़ी वाले पुरुष पसंद नहीं थे और उन्होंने शाकिर से क्लीन शेव रहने की मांग की, जिसे शाकिर ने धार्मिक मान्यताओं के कारण ठुकरा दिया। इस बीच दोनों के रिश्ते में दरार बढ़ती गई। अर्शी का दावा है कि उसका निकाह ज़बरदस्ती कराया गया था और वह अपने देवर से ज्यादा सहज महसूस करती है।

फरवरी में अर्शी अपने क्लीन शेव देवर के साथ घर छोड़कर चली गई, जिस पर शाकिर ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ समय बाद पुलिस के दबाव और बातचीत के बाद अर्शी बुधवार शाम को अपने देवर के साथ घर लौटी। दोनों पक्षों के बीच घर पर तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।

थाने में अर्शी ने साफ कहा कि वह अपने देवर के साथ रहना चाहती है और तलाक के बदले ढाई लाख रुपये की मांग रखी। शाकिर ने अर्शी की इस मांग को ठुकरा दिया और थाने के बाहर ही तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अर्शी देवर के साथ चली गई। अर्शी ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि वह सिर्फ दाढ़ी की वजह से नहीं, बल्कि पति के व्यवहार से परेशान होकर यह कदम उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+