बच्चे ने शादी पर लिखी ऐसी परिभाषा, पढ़कर चकराया टीचर का दिमाग, लोगों की नहीं रुकी हंसी

Marriage definition: बच्चों की सोच कई चीजों को लेकर एकदम अलग होती है। मासूमियत में बच्चे कई बार कुछ चीजों के बारे में ऐसी बातें कर देते हैं जिसे सुनकर हर कोई दंग रहे जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे द्वारा शादी पर लिखी गई परिभाषा वायरल हो रही है। दरअसल सोशल स्टडी टेस्ट में विवाह का वर्णन करने के लिए कहा गया था। एक लड़के ने कुछ ऐसा जवाब लिखा जो पढ़कर ना सिर्फ टीचर चौंक गया बल्कि हर कोई दंग रह गया।

10 अंकों के सवाल का लिखा ये जवाब

10 अंकों के सवाल का लिखा ये जवाब

10 अंक वाले प्रश्न में छात्रों से विवाह की परिभाषा पूछी गई थी। इस सवाल का जवाब देते हुए बच्चे ने लिखा कि शादी तब होती है जब लड़की के माता-पिता उससे कहते हैं कि तुम अब बड़ी हो गई हो। हम तुमको दोबारा नहीं खिला सकते। बेहतर होगा कि जाओ और एक ऐसे आदमी को खोजो जो तुम्हें खिलाना शुरू कर दे। और लड़की उस आदमी से मिलती है जिससे माता-पिता उसकी शादी करवाने के लिए पीछे पड़े हैं। अब तुम एक बड़े हो गए हो।

टीचर ने बच्चे को किया फेल

टीचर ने बच्चे को किया फेल

बच्चे ने आगे लिखा कि, लड़का और लड़की एक दूसरे का टेस्ट करके शादी कर लेते हैं। इसके बाद वे एक दूसरे के साथ रहने के सहमत हो जाते है। जिसके बाद वे बच्चे पैदा करने के लिए नॉनसेंस शुरू कर देते हैं। बच्चे द्वारा लिखा गया ये आंसर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बच्चे के इस जवाब को पढ़कर टीचर भी गुस्सा हो गया। उसने लड़के को 10 में से शून्य अंक दिए।

आंसर सीट हुई वायरल

आंसर सीट हुई वायरल

टीचर ने बच्चे की कॉपी पर क्रॉस लगाते हुए बकवास तक लिख दिया। अब स्टूडेंट की लिखी हुई वहीं परिभाषा वायरल हो रही है। वेलु नाम के एक ट्विटर यूजर ने आंसर शीट की तस्वीर शेयर की। शादी की अजीबोगरीब परिभाषा देखकर साफ समझ आ रहा है कि, बच्चे के दिमाग में शादी को लेकर एक बहुत ही गलत छवि बनी हुई है, या फिर उसने शरारत करते हुए ये सब लिखा है।

लोग दे रहे मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस आंसर शीट पर यूजर्स काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स बच्चे की शादी की परिभाषा को सही बताते नजर आए। एक यूजर ने लिखा- तो इसमें झूठ क्या है। दूसरे अन्य यूजर्स ने लिखा- उसने शादी के बारे ज्यादा ही सच लिख दिया। कुछ लोगों ने उस बच्चे को इस टेस्ट में 10 में से 10 अंक दिए। जबकि टीचर ने उसे फेल कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+