VIDEO: समुद्र में गोता लगाने पहुंची महिला वैज्ञानिक, अंदर इंतजार कर रही थी टाइगर शार्क

Tiger Shark VIDEO: शार्क को समुद्र के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है, जो अपने शिकार की हालत पलभर में खराब कर देती है। हाल ही में कुछ समुद्री वैज्ञानिक पानी के अंदर की गतिविधियों का पता लगाने समुद्र में नाव से गए। वो पानी के अंदर जाने की कोशिश कर ही रहे थे, तभी उनका सामना एक शार्क से हो गया। उसके बाद जो हुआ वो किसी ने सोचा भी नहीं था। (वीडियो-नीचे)

समुद्र के बीच रिसर्च करने पहुंचीं

समुद्र के बीच रिसर्च करने पहुंचीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के हवाई में समुद्री वैज्ञानिक रैमसे अपनी टीम के साथ रिसर्च करने गई थीं। वो नाव से बीच समुद्र पहुंचीं और किट पहनकर पानी में उतरने की तैयारी करने लगीं। उन्होंने उस इलाके में कुछ शार्क को देखा था, जो प्लास्टिक से टकरा रही थीं। इसके बावजूद वो डरी नहीं और पानी में गोता लगाने को तैयार थी।

शार्क ने मारा झपट्टा

शार्क ने मारा झपट्टा

जैसे ही रैमसे ने अपने दोनों पैर पानी में डाले, वैसे ही वहां पर एक शार्क आ गई। उन्होंने वक्त रहते उसको देख लिया और तेजी से नाव की ओर आईं। इसके बावजूद शार्क ने अपना मुंह खोलकर झपट्टा मारा। हालांकि रैमसे पूरी तरह से सुरक्षित थीं। ये पूरी घटना वहां पर मौजूदा अन्य शोधकर्ताओं ने रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

300 से ज्यादा खतरनाक दांत

300 से ज्यादा खतरनाक दांत

आपको बता दें शार्क 20 फीट तक बड़ी हो सकती हैं और इनका वजन 5000 पाउंड तक होता है। ये समुद्र की गहराइयों में जाकर मछलियों का शिकार आसानी से कर लेती हैं। इनके मुंह में 300 से ज्यादा दांत होते हैं, जो शिकार को दो भागों में आराम से फाड़ दें। आमतौर पर एक बार हमला करके शार्क पीछे हट जाती हैं, ताकी उसका शिकार जख्म की वजह से दम तोड़ दे और वो उसे आराम से निगल सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+