नाइट आउट में जमकर पी शराब, दोस्तों ने जिंदा कर दिया जमीन में दफन, फिर हुआ चमत्कार
बोलीविया, 12 अगस्त। शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ये तो आप जानते ही होंगे। शराब ही क्यों हर तरह का नशा बुरी चीज है। शराब की वजह से बड़ी संख्या में लोग जानलेवा बीमारियों का शिकार होकर जान गंवा देते हैं लेकिन शराब पीने के बाद एक शख्स के साथ जो हुआ वो उसके लिए पूरी जिंदगी न भूल पाने वाला वाकया बन गया है। इस शख्स की कहानी पढ़ने के बाद भविष्य में कभी भी शराब पार्टी में जाने के पहले कई बार सोचेंगे।

कहानी पढ़कर याद आ जाएगी 'द ममी' फिल्म
वैसे इस कहानी को पढ़ने के बाद आपकी हॉलीवुड फिल्म 'द ममी' की याद जरूर आ जाएगी। बोलीविया के इस शख्स को शराब पार्टी के बाद इसके दोस्तों ने ये समझ लिया किये मर गया है और उसके बाद उसे जिंदा ही ताबूत में डालकर दफन कर दिया। विक्टर ह्यूगो नाम के इस शख्स को दोस्तों ने पचमामा त्योहार मनाने के लिए बुलाया था। बोलीविया, अर्जेंटीना और पैराग्वे में निवास करने वाली टोबा जनजाति के लोग इस त्योहार को मनाते हैं जिसमें धरती और प्रकृति की पूजा की जाती है।

नशे की हालत में विक्टर को आई नींद
विक्टर और उसके दोस्तों ने जश्न के दौरान जमकर शराब पी। इस दौरान सारे दोस्त टल्ली होकर मस्ती करते हुए हैंगओवर में चले गए। एक तरफ जहां सारे दोस्त नशे की ओवरडोज में डूबे हुए थे वहीं विक्टर को नींद आ गई। दोस्तों के जगाने पर जब विक्टर न जागा तो सभी ने सोचा कि वह मर गया है। फिर क्या था उन लोगों ने एक ताबूत में उसे डालकर जिंदा ही दफन कर दिया।

ताबूत में दफन होने के बाद हुआ चमत्कार
इसे चमत्कार कहें या फिर किस्मत ताबूत में जिंदा दफन करने के बाद विक्टर को पेशाब लगी जिसके बाद उसने उठने की कोशिश की। लेकिन वह चारों तरफ से बंद था। कुछ देर बाद उसे समझ आया कि वह ताबूत में बंद है और उसे जमीन के अंदर दफन कर दिया गया है। काफी कोशिश के बाद उसने ग्लास तोड़ने में सफलता हासिल की और किसी तरह से वह बाहर निकला। मिट्टी और कीचड़ से सनी हालत में ही वह नजदीकी पुलिस स्टेशन के लिए चल पड़ा।

भूत समझने लगे लोग
जब वह बाहर निकला तो लोग उसे भूत समझकर भागने लगे। जब वह पुलिस के पास पहुंचा और अपनी कहानी बताई तो उन्होंने उस पर यकीन ही नहीं किया। पुलिस ने उन्हें शराबी समझकर भगा गिया। विक्टर ने कहा "जब मैने पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि मैं नशे में हूं।"

देवताओं को खुश करने के लिए चढ़ाया था बलि ?
विक्टर का यह भी मानना है कि उसके दोस्तों ने उसे मरा जानकर नहीं दफनाया बल्कि वे बलि जैसी ही एक प्रथा सुलू के लिए उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उसने कहा कि उसे बलि देने के लिए जिंदा दफन कर दिया गया था ताकि ऐसा करके वे देवताओं को खुश कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications