'ये तो उर्फी का भाई मिर्ची जावेद...' मिर्च लपेटकर सोशल मीडिया पर उतरा शख्स, WATCH VIDEO
Man wearing Chilly dress: वायरल वीडियो में उर्फी की ही तरह अतरंगी कपड़े पहने शख्स दिख रहा है। मिर्ची से बदन ढकने वाले इस शख्स का नाम लोगों ने मिर्ची जावेद रख दिया है। वीडियो वायरल हो रहा है।

Mirchi Javed Video: जब भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बात आती है, तो उर्फी जावेद का नाम सबसे पहले आता है। अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए उर्फी खूब फेमस हैं। शुरू शुरू में उर्फी जावेद को जमकर ट्रोल किया गया लेकिन अब फैंस से लेकर कई सेलेब भी उर्फी की तारीफ करते नजर आते हैं। कभी कटे-फटे तो कभी सिम कार्ड्स या फिर घड़ी से ड्रेस कैसे बनानी हैं, ये बात उर्फी जावेद को अच्छी तरह पता है। कई दफा उर्फी कैमरे के सामने टॉपलेस तक हो चुकी हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो शख्स वायरल हो रहा है, वो उर्फी का भी गुरु है। जी हां! अपने बदन में मिर्ची लपेटे ये शख्स उर्फी से भी ज्यादा लाइमलाइट लूट रहा है।
(वीडियो-नीचे)
शख्स ने पहनी मिर्ची की ड्रेस
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने पूरे शरीर में मिर्ची लगाई हुई है। लाल मिर्ची का ही शख्स ने टॉप बनाया हुआ है और इसी से बनाई हुई पैंट भी बनाई हुई है। इतना ही नहीं, इस शख्स ने मिर्ची से बने ईयररिंग्स भी पहन रखे हैं। उर्फी की ही तरह ये शख्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों को आई उर्फी की याद
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स परदेसिया गाने पर थिरक रहा है। शख्स का फैशन सेंस ऐसा है कि इसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। रसोईघरों में खाने का जायका बनाने वाली मिर्ची को उसने अपने बदन पर लपेटा हआ है। इसे देखने के बाद लोगों को उर्फी जावेद की ही याद आ गई।
लोग बोले- 'मिर्ची जावेद'
कई लोगों ने इस शख्स को उर्फी जावेद का भाई बता डाला तो कईयों ने इसे मिर्ची जावेद का नाम दे दिया। लोगों को वीडियो खूब पसंद आ रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने कहा कि जलन तो नहीं हो रही है आपको। एक दूसरे ने कहा कि उर्फी का भाई मिर्ची जावेद। इस शख्स ने इस वीडियो को बेहद मजेदार बताया है।
तगड़ी है फैन फॉलोइंग
बता दें कि शख्स के सोशल मीडिया पर 4 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ये पहली बार नहीं है जब इस शख्स ने उर्फी के स्टाइल में कपड़े पहने हों। इससे पहले भी अतरंगी कपड़ों या फिर स्टाइल में वो कई वीडियोज बनाकर पोस्ट भी कर चुका है। शख्स के सारे ही वीडियो बेहद फनी हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। एक वीडियो में शख्स उर्फी की ही तरह अपने शरीर को ढकाता हुआ दिख रहा है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications