'इतनी तो मेरी टोटल सैलरी', टिंडर गर्ल के साथ डेट का खर्च देख छूटे 'आशिक' के पसीने
ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए डेट के दौरान कुछ चौंकाने वाले मामले सामने आए है। ऐसे में एप जरिए डेट और रेस्तरां दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। हाल में दो ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें पिछले हफ्ते दिल्ली में एक मामला सामने आया था। जिसमें एक शख्स को डेट के दौरान शख्स को रेस्टोरेंट में एक लाख 21 हजार का बिल भरना पड़ा था। वहीं एक और ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें टिंडर एप के जरिए डेटिंग करने वाले एक शख्स को शख्स को 44 हजार को बिल भरना पड़ा।
ताजा मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। जहां टिंडर एप के जरिए फ्रेंडशिप के बाद शख्स एक युवती के साथ डेट पर गया। लेकिन इस दौरान शख्स के साथ ऐसा व्यवहार हुआ जिसे देख वो हैरान हो गया। घटना की डिटेल Reddit पर यूजर ने रेडिट डेट के दौरान अपने बिल को शेयर किया। दरअसल, एक 40 हजार बिल था।

12 जून की घटना
बिल से पता चला कि उस व्यक्ति ने उस दिन 18 जैगरबॉम्ब, दो रेड बुल, फ्रेंच फ्राइज़, नमकीन मूंगफली, चार चॉकलेट ट्रफल केक और एक विशेष मिश्रण का ऑर्डर दिया था, जिसकी कुल कीमत 44,829 रुपये थी। बिल पर अंकित तारीख से पता चलता है कि घटना 12 जून को हुई थी।
अपने साथ हुई धोखधड़ी अलर्ट करते हुए एक तस्वीर के साथ रेडिट पर शख्स ने लिखा, "दोस्तों, सावधान रहें। टिंडर घोटाला एक रेस्तरां का बिल पोस्ट करना, मेरा एक दोस्त एक लड़की के साथ डेट पर गया था..होटल का नाम: होटल डी ग्रैंड्योर, रॉयल प्लाजा बिल्डिंग, भक्ति पार्क, आनंद नगर, ठाणे।"
दिल्ली में एक लाख 21 हजार की धोखाधड़ी
डेटिंग एप टिंडर युवाओं में काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। हालांकि इसी एप के जरिए कई लोगों को कई बार धोखा भी मिलता है। हाल में दिल्ली में एक ऐसा ही ममला सामने आया है। जिसमें टिंडर एप के जरिए एक शख्श को जब लड़की ने डेटिंग पर बुलाया तो उसे एक कैफे में स्नैक्स, दो केक और कुछ ड्रिंक्स के लिए एक लाख 21 हजार से भी अधिक का बिल भरना पड़ा।
मामला दिल्ली के शकरपुर थाने में दर्ज किया गया। जांच में जुटी पुलिस ने ब्लैक मिरर कैफे के मालिक अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि टिंडर ऐप के जरिए वे लोगों से ठगी करते थे। आरोपी अक्षय की निशानदेही पर महिला को कृष्णा नगर के कैफे से गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications