इस आदमी के पैर में घुस गया मांस खाने वाला कीड़ा, डॉक्टरों को काटकर निकालना पड़ा फ्लेश

पुरानी कहावत है कि अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। घर गंदा होने से क्या हो सकता है ये एक 51 साल के आदमी को हाल ही में पता चला। किसी दूसरे के गंदे घर में घुसने से उसका ऐसा हाल हुआ कि उसकी जान पर बन आई। अगर डॉक्टरों ने जल्द इलाज नहीं शुरू किया होता, तो उसका पैर भी काटना पड़ सकता था।

Recommended Video

    Bizarre: इस आदमी के पैर को खा गया एक कीड़ा, वजह थी गन्दगी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पुरानी कहावत है कि अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे न खुद को परेशानी होगी न दूसरों को। घर गंदा होने से क्या हो सकता है ये एक 51 साल के आदमी को हाल ही में पता चला। किसी दूसरे के गंदे घर में घुसने से उसका ऐसा हाल हुआ कि उसकी जान पर बन आई। अगर डॉक्टरों ने जल्द इलाज नहीं शुरू किया होता, तो उसका पैर भी काटना पड़ सकता था।

    Bizarre

    पैर पर पड़ने लगे लाल निशान

    पैर पर पड़ने लगे लाल निशान

    51 साल के फायर मैन ट्रेसी रंबल को एक रात अचानक से उल्टियां होने लगीं। उनके पैर पर एक लाल निशान भी पड़ गया था। उनकी पत्नी उन्हें फौरन अस्पताल लेकर पहुंची जहां उनका इलाज हुआ। ट्रेसी जब अस्पताल से घर पहुंचे तो उनकी स्थिति फिर खराब हो गई। पैर का निशान भी जैसे धीरे-धीरे फैलता ही जा रहा था।

    खतरनाक इंफेक्शन में जान भी जा सकती है

    खतरनाक इंफेक्शन में जान भी जा सकती है

    उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि वो NECROTIZING FASCIITIS से पीड़ित है। ये एक खतरनाक इंफेक्शन है जिसमें इंसान अपने अंग भी खो सकता है। अगर ये ज्यादा फैल गया तो जान भी जा सकती है।

    आपका मांस खाने लगता है कीड़ा

    आपका मांस खाने लगता है कीड़ा

    इस इंफेक्शन में इंसान के शरीर में एक ऐसा कीड़ा घुस जाता है जो धीरे-धीरे आपका मांस खाने लगता है। ये कीड़ा बहुत तेजी से मांस खाता है। ट्रेसी इस बात का शुक्र मनाते हैं कि उन्हें इसके बारे में जल्द मालूम चल गया।

    पैर से डॉक्टरों ने बाहर निकाला मांस

    पैर से डॉक्टरों ने बाहर निकाला मांस

    उनका इलाज शुरू हुआ। डॉक्टरों ने ट्रेसी के पैर से उतनी दूरी का मांस निकाला जिसके बाद उनके पैर में गड्ढा पड़ गया। उनके बेटे का कहना है कि उसने ट्रेसी के पैरों में मांस को हिलते देखा है। उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा और घर आने के बाद भी अपना खयाल रखना पड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+