800 फीट की ऊंचाई पर इस शख्स ने जो किया, उसे सोचकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
नई दिल्ली। स्टंटमैन जान हथेली पर लेकर चलते हैं और यही वो लोग हैं जो विश्व कीर्तिमान बनाते हैं। ऐसा ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है स्विटजर लैंड के सैमुअल वोलेरी ने। उन्होंने 800 फीट की ऊंचाई पर दो वैली के बीच का सफर रस्सी पर चलकर पूरा किया है। वोलेरी ने 14 मई को यह रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं। दो पहाड़ियों के बीच की दूरी उन्होंने केवल 74 मिनट में ही पूरी कर ली। आश्चर्य की बात यह है कि वोलेरी का यह पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

सबसे अंचभे की बात तो यह है कि इतनी ऊंचाई पर होने के बाद भी उनके चेहरे पर किसी भी तरह का भय और शिकन नजर नहीं आ रहा था। वह बेहद आसानी से संगीत सुन रहे थे और रस्सी पर लंबे लंबे डग भरते नजर आ रहे थे। वोलेरी की 10 लोगों की टीम दो पहाड़ों के बीच रस्सी लगाने में जुटी थी। इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वोलेरी ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए हर सप्ताह 10 से 15 घंटे स्लैकलाइन पर चलने और कई तरह के व्यायाम भी किए, ताकि उन्हें रस्सी पर चलने में दिक्कत न हो।
इसके पहले भी स्लैकलाइन में एक ऐसा ही अचंभित कर देने वाला रिकॉर्ड बना था। 2016 में नाथन पॉलिन और डेनी मेनिस्क ने फ्रांस के पहाड़ी क्षेत्र के बीच 3,346 फीट की दूरी कर सबसे लंबी स्लैकलाइन का रिकॉर्ड बनाया था। फिलहाल तो सैमुअल ने ये सारे रिकॉर्ड हाथों हाथ तोड़ डालें और पहले ही कोशिश में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।


Click it and Unblock the Notifications
