SHOCKING! शेर को छेड़ना शख्स को पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने किया ऐसा हाल
Man taunts Lion: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर एक बार को किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाएगा। कई बार लोग जानवरों को ऐसे छेड़ते हैं, मानो इन्हें बेजुबानों से कोई सांत्वना ही नहीं है। लेकिन कई बार ऐसा करना भारी भी पड़ सकता है और इसे अगर सबक भी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। अब हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स को शेर को छेड़ने के गंभीर परिणाम भुगतने पड़े।
90 लाख लोगों ने देखा वीडियो...
वायरल वीडियो को @cctvidiots नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन में उसने लिखा है कि शख्स शेर को छेड़ रहा था औऱ बदले में उसे ये मिला। वीडियो को 90 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और उसपर अपने विचार भी व्यक्त किए हैं।

एक यूजर ने कहा कि ये तो बहुत गलत हुआ लेकिन एक बात जो मैंने नोटिस की, वो ये कि लोग जू के बाहर खड़े होकर शख्स का वीडियो बना रहे हैं लेकिन कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया। किसी ने भी उसकी मदद के लिए कदम आगे नहीं बढ़ाया। ऐसे में ये काफी निराशाजनक है।
कई लोगों ने इसे एक शानदार सबक बताया। एक यूजर ने कहा कि हर चीज के पीछे एक सबक जरूर होता है और ये सबक बेहद जरूरी भी है। अगर सबक ना हो तो इंसान जिंदगी में कुछ सीख ही ना सके। कई लोगों ने तो इसे लड़के और लड़कियों के बीच का फर्क ही बता डाला। कई लोगों ने महिला का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सांप को छेड़ती दिख रही है।
एक यूजर ने कहा कि ये जमाइका का वीडियो है। जिसमें लिखा है कि शख्स ने साल 2022 मे शेर को छेड़ा तो शेर ने उसकी उंगली ही चबा दी। कैप्शन में शख्स ने लिखा है कि उसने बड़े मजे से ताली बजाई और अपनी उंगलियां शेर के बाड़े में डाल दीं, जिससे शेर ने उसकी दाहिनी अनामिका उंगली काट ली।
य़हां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications