लड़के के खर्राटों से परेशान हो रहा था आदमी, सभी के सामने गले में घोंप दिया चाकू

खर्राटे के कारण लोगों के रिश्ते टूट जाते हैं लेकिन चीन में जो हुआ वो अपने आप में पहला मामला है। चीन के नानजिंग में खर्राटे की वजह से एक शख्स को चाकू मार दिया गया। ये पूरी घटना एक सिनेमा हॉल में हुई।

बीजिंग। खर्राटे लेने वाले लोग अक्सर दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं। खुद तो वो आराम से सोते रहते हैं और दूसरे इस कानफोड़ू आवाज से बचने की कोशिश करते रहते हैं। खर्राटे से कई रिश्ते भी टूटे हैं लेकिन चीन में जो हुआ वो अपने आप में पहला मामला है। चीन के नानजिंग में खर्राटे की वजह से एक शख्स को चाकू मार दिया गया। ये पूरी घटना एक सिनेमा हॉल में हुई।

Bizarre

चीन के नानजिंग में एक सिनेमा हॉल क्राइम सीन बन गया। चेन नाम का एक शख्स फिल्म देखने हॉल में गया था। फिल्म देखते-देखते उसकी आंख लग गई और वो सो गया। सोते वक्त वो काफी जोर-जोर से खर्राटे लेने लगा। फिल्म देख रहे बाकी लोगों को परेशानी होने लगी तो उन्होंने चेन को उठा दिया।

इसके थोड़ी ही देर बाद चेन दोबारा सो गया और खर्राटे लेने लगे। इस बार लोगों का पारा हाई हो गया और उन्होंने उसे जगाया। वांग नाम के व्यक्ति का उनसे झगड़ा हो गया और उन्होंने चेन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल चेन को अस्तपाल ले जाया गया। वहीं वांग को पुलिस ने हॉल में चाकू से हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

ग्लोबल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक वांग का कहना है कि उन्होंने कई बार चेन को नींद से उठाया था और मैनेजमेंट से भी शिकायत की थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पूरी लड़ाई चेन ने ही शुरू की थी और सबसे पहले हमला भी उन्होंने ही किया था। अब भई जो भी लोग खर्राटे लेते हैं, वो घर के अलावा और कहीं न सोएं।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' में कूड़े से बनाई जाती है ऐसी चीज, पूरे घर में होता है उसका इस्तेमाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+