पिता ने पार की दरिंदगी की हदें, 2 साल के बेटे के चेहरे पर मारी गोली

नई दिल्ली। किसी भी बच्चे के लिए उसका पिता भगवान का दर्जा रखता है और उसे हर मुसीबत से बचाता है। लेकिन बीते मंगलवार को मिशिगन में जो हुआ उससे पिता शब्द दागदार ही हुआ है। यहां एक शख्स गुस्से में इस कदर दरिंदा बन गया कि उसने अपने 2 साल के बेटे के चहरे पर गोली मार दी। 2 साल के बच्चे के चेहर के गोली लग जाने से उसका क्या हाल हुआ होगा ये सोच कर भी कोई सिहर जाएगा।

पत्नी का गुस्सा बच्चे पर निकाला

पत्नी का गुस्सा बच्चे पर निकाला

आरोपी शख्स माइकल ग्लांस का 2 साल का बेटा रायकर गलांस अपने घर के बाहर मां की कार में बिना कपड़ों के बैठा था। तभी माइकल का उसकी पत्नी निकोल से झगड़ा हो गया। माइकल ने गुस्से में पिस्टल निकालकर रायकर पर तान थी लेकिन ट्रिगर दबाने पर भी वह नहीं चली। जब तक निकोल बेटे को लेकर भागती तब तक माइकल घर के भीतर से दूसरी गन ले आया और बच्चे के चेहरे पर गोली चला थी। बच्चे के चेहरे की हालत खराब हो गई। बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में है।

अपने बच्चों को पिंजड़े में कैद करके रखता था कपल

अपने बच्चों को पिंजड़े में कैद करके रखता था कपल

कैलिफोर्निया में पुलिस ने एक ऐसे कपल को गिरफ्तार किया है जो अपने 2 साल के जुड़वां बच्चों को कैद करके रखता था। दरअसल पुलिस उनके घर अवैध हथियारों के होने की जानकारी पाकर सर्च वॉरंट के साथ पहुंची थी। यहां उन्हें जो नजारा दिखा वह दर्दनाक था। दोनों बच्चे एक के ऊपर एक पिंजड़ानुमा पलंग में कैद थे।

मां ने की बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश

मां ने की बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश

एक हालिया मामले में रूस में 28 साल की महिला ने अपने 4 साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की। इसमें उसके बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी को पड़ोसियों ने किसी तरह बचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला बार बार पति से बच्चों को अनाथालय में छोड़ आने के लिए झगड़ती थी और आखिरकार उसने उनसे तंग आकर उन्हें घर में बंद कर आग लगा दी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि वह गुनहगार साबित होती है तो उसे 20 साल की सजा होगी।

यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+