बिल्डिंग से गिर रहे कुत्ते को सही समय पर कैच कर शख्स ने बचाई जान, लोग बोले- असली हीरो
नई दिल्ली, 13 जुलाई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक बिल्डिंग के नीचे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना का है। वीडियो में दिख रहे शख्स को लोग असली हीरो बताकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। इस शख्स ने सही समय पर सही जगह पर एक कुत्ते की जान बचाई।

शख्स खड़ा किसी से बात कर रहा था
ये वीडियो सड़क के किनारे फुटपाथ के ठीक बगल में स्थित बिल्डिंग का है जहां का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के शुरू में एक शख्स खिड़की से किसी से बात करते हुए कर रहा है और तभी वह देखता है कि एक कुत्ता नीचे गिर रहा है।

दौड़कर शख्स कुत्ते को कैच कर लेता है
कुत्ते को देखकर लड़का तुरंत दौड़ता है और कुत्ते को कैच कर लेता है। जिस तरह से ये शख्स कुत्ते को गिरता हुआ देखकर प्रेजेंस ऑफ माइंड का प्रयोग करता है उसको रियल हीरो बता कर हर कोई तारीफ कर रहा है।

चौथीं मंजिल से नीचे झाकते हुए नीचे गिर पड़ा
दावा किया जा रहा है कि ये कुत्ता बिल्डिंग की चौथी मंजिला छत वाले अपार्टमेंट से नीचे रेलिंग से झाकते हुए नीचे गिरा।

कुत्ते को नहीं बचाता तो....
अगर इस शख्स ने कुत्ते को सही समय पर कैच नहीं करता तो वो जमीन पर गिर कर मर सकता था।
Recommended Video

Wait for it
— RICK (@WRANGLERICK) July 10, 2022
कुत्ता खुश होकर दुम हिलाता हुआ नजर आया
लेकिन शुक्र था कि नीचे खड़े शख्स ने उसे नीचे गिरते हुए नोटिस किया और उसे अपनी बाहों में दौड़कर कैच कर लिया। शख्स की गोद में आने के बाद कुत्ता खुश होकर दुम हिलाता हुआ नजर आया।












Click it and Unblock the Notifications