जान पर खेलकर कुएं में जहरीले Cobra को बचाने उतरा शख्‍स, देखें रूह कंपा देने वाला VIDEO

जान पर खेलकर कुएं में जहरीले Cobra को बचाने उतरा शख्‍स, देखें रुह कंपा देने वाला VIDEO

cobra

Man Rescue Cobra video: इंसानियत का पहला फर्जहै कि हम मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करें। वो चाहे इंसान मुसीबत में फंसा हुआ इंसान हो या फिर कोई बेजुबान जानवर। कई बार तो लोग जीवों की जान बचाने के लिए अपनी जान तक दाव पर लगा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक कुएं में एक जहरीले नाग को बचाने के लिए उतर जाता है। जिसके बाद जो उसके साथ होता है वो वाकई में रोंगटे खड़े देने वाला दृश्‍य है।

शख्‍स गहरे कुएं में जहरीले सांप को बचाते उतरा

शख्‍स गहरे कुएं में जहरीले सांप को बचाते उतरा

@kasargod_14 नाम के इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में ये शख्‍स गहरे कुएं में जहरीले सांप को बचाते हुए नजर आ रहा है। इसके लिए वो रस्‍सी में अपने शरीर को बांधकर गहरे कुएं में लटका हुआ नजर आ रहा है।

सांप को क्‍यों बचाने पहुंचा ये शख्‍स

सांप को क्‍यों बचाने पहुंचा ये शख्‍स

इस शख्‍स के साथ आगे क्‍या हुआ ये जानने से पहले आप ये सोच रहे होंगे कि कुएं से सांप को क्‍यों बचाने पहुंचा ये शख्‍स ?याद रहे सांप पानी में तैर तो लेते हें लेकिन जब भी वो कुएं में फंस जाते हैं, उन्‍हें अपने आप कुएं से बाहर निकलना असंभव होता है। ऐसे ही जहरीले सांप को बचाने के लिए ये शख्‍स जान हथेली पर लेकर कुंए में फंसे सांप को बचाने के लिए उतरा।

शख्‍स ने रॉड से उठाया ऊपर सांप

शख्‍स ने रॉड से उठाया ऊपर सांप

वीडियो में नजर आ रहा है कि रस्‍सी से बंधी हुए शख्‍स पानी में पड़े हुए सांप को एक लोहे की एंगल से फंसाने की कोशिश करता है। लेकिन शख्‍स के टच करते ही सांप तेजी से तैरने लगता है, हालांकि कुछ देर में शख्‍स हाथ में लिए एंगल में सांप को फंसाने में कामयाब हो जाता है। इसके बार ऊपर से दूसरी रस्‍सी से काले रंग का बैग लटकता हुआ नजर आता है, जिसमें रस्‍सी से लटका हुआ शख्‍स अपनी रॉड में फंसे हुए सांप को डालने की कोशिश करता है।

Recommended Video

    Python Swallows Woman: महिला को जिंदा निगल गया अजगर, लोगों में डर का माहौल | वनइंडिया हिंदी | *News
    सांप को पकड़ते ही सांप ने की ये हरकत

    सांप को पकड़ते ही सांप ने की ये हरकत

    न सांप बार-बार फन फैलाकर अटैक करते हुए अपना बचाव करता है, लेकिन युवक उसे हर एंगल से झोले में डालने की कोशिश करता है, कई बार तो ऐसा लगता है कि कहीं सांप उस शख्‍स पर अटैक ना कर दें या कहीं शख्‍स बैलेंस खोकर पानी में कहीं गिर ना जाए, लेकिन आखिर में सांप की पूंछ पकड़कर शख्‍स सांप को झोले में डालने में कामयाब हो जाता है।

    शख्‍स के कान्फिडेंस की हो रही तारीफ

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जमकर लोग पसंद करते हुए कमेंट कर रहे हैं। इंस्‍टाग्राम यूजर्स शख्‍स के कान्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोग कह रहे हैं कि जीवन में जोखिम लेकर सफलता हासिल की जा सकती हैं।कई एस्‍पर्ट बोल रहे है कि इससे बेहतर तरीके सांप को रेस्‍क्यू करने के मौजूद हैं, तो इसने क्‍यों अपनी जान खतरे में डाली। वहीं कई यूजर फायर इमोजी शेयर कर युवक की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+