दिक्कत ये कि हम शराब ज्यादा पीते हैं… शराबी ने बताया दारू छुड़ाने का आसान तरीका, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
वायरल वीडियो में शख्स खुद को थाने ले जाने की जिद कर रहा है। वो पुलिस से कह रहा है कि थाने जाकर ही उसकी शराब छूटेगी क्योंकि वहां उसे पीने को नहीं मिलेगी।

अकसर शराब पीने वाले लोग खुद भी इस बात से परेशान रहते हैं कि वे इतनी शराब पीते हैं। लाख छोड़ने की कोशिश के बाद भी वे शराब को छोड़ नहीं पाते। परिवार अलग परेशान रहता है। कई लोग दारू पीने के बाद एकदम नॉर्मल बिहेव करते हैं तो कई लोगों को शांत कर पाना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुल मिलाकर शराब सेहत को तो नुकसान देती ही है साथ ही ये आस-पास के लोगों को भी चैन से रहने नहीं देती। लेकिन हाल ही में एक शराबी ने शराब छोड़ने का एक धांसू प्लान बताया है। शराबी का ये प्लान जानने के बाद आपके लिए भी अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

थाने जाने की जिद करने लगा शख्स
वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि वो जेल पहुंचा है। वो कह रहा है कि वो शराब ज्यादा पीता है इसलिए उसे थाने में छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने जब उससे सवाल किया कि क्या वो थाने में जाएगा, तो वो कहता है कि हां। वो अपराधी है ना इसलिए। जब उससे पूछा गया कि उसने क्या अपराध किया है, तो उसने कहा कि वो मदिरा का सेवन करता है। यही उसका अपराध है।
वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद शख्स से जब सवाल किया जाता है कि अगर वो शराबी है तो इस बात का थाने से क्या मतलत है। उसे तो अपने घर पर रहना चाहिए। तो इतने में वो शराबी बोल पड़ता है कि चले जाएंगे वहां तो शराब छूट जाएगी। पूरा दिन वहां रहेंगे, तो शराब छूट जाएगी। वहां पीने को नहीं मिलेगी। शख्स बड़े चाव से शराब छोड़ने की बात कहता है। शख्स कहता है कि वहां ऑफिसर लोग रहते हैं।

3-3 बार पुलिस को की कॉल
शख्स कहता है कि उसने एक नहीं दो नहीं बल्कि 3-3 बार 100 नंबर पर कॉल की और पुलिस को बताया। अकसर पुलिस का नाम सुनकर ही लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं। ऐसे में इस शराबी ने खुद पुलिस को उसे उठाकर थाने लाने का इन्विटेशन दे डाला। शख्स वीडियो में बड़ा कॉन्फिडेंट नजर आ रहा है कि वो थाने जाकर शराब छोड़ ही देगा। क्योंकि वहां उसे पीने को नहीं मिलेगी। पुलिस वाला जब उससे कहता है कि एक बार कॉल करने पर वो आ रहे थे तो उसने कई बार कॉल क्यों किया? तो शख्स कहता है कि उसे थाने आना था। गलती हो गई।

'मैं सिर्फ थाने में जाना चाहता हूं'
इसके बाद जब पुलिस वाला इस शराबी से कहता है कि वो अब क्या चाहता है तो शराबी बोलता है कि अब वो सिर्फ थाने में जाना चाहता है। वहीं जाकर वो सुधरेगा। वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसपर लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे सस्ता नवाजुद्दीन कहा है। बंदा हूबहू नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसा ही लग रहा है और बोल भी उसी अंदाज में रहा है। हालांकि कई लोगों ने ये भी कहा कि ये हमें ओरिजिनल से ज्यादा टैलेंटेड लगा।












Click it and Unblock the Notifications