योग से भी हो सकता है इश्क का इजहार, यकीन नहीं तो देखिए वीडियो

नई दिल्‍ली। प्‍यार में इंसान क्‍या कुछ नहीं करता बेशक तरीके अलग-अलग हो सकते हैं। घुटनों पर आकर प्रपोज करने का अंदाज तो काफी पुराना हो सकता है लेकिन यह अंदाज तो एकदम नया है। कपल्‍स योगा करते हुए प्रपोज करना "वाह भाई वाह" क्‍या बात है। ऐसा योगा भी क्‍या जिसमें एंटरटेनमेंट न हो। इनको देखकर वो गाना भी याद आता है 'लुट जाएंगे, मर जाएंगे काम कोई यूं कर जाएंगे'। दरअसल यह एक ऐसा अनोखा कपल है जो बीच पर योगा कर रहा है। इनके योगा के इस अंदाज को देखकर आप भी बोल्‍ड हो जाएंगे।

क्‍या खूब है योगा का यह अंदाज

यह नजारा है हवाई बीच का, जहां यह कपल बड़े ही रोचक अंदाज में योगा कर रहे हैं। जनाब अपनी गर्लफ्रेंड को कभी अपने हाथों में उठाकर तो कभी अपने पैरों पर टिका कर योगा करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अगर कोई नहीं भी योगा कर रहा है तो भी उसका मन योगा करने का कर जाए। यह तो हम सभी जानते हैं कि योगा से हमारे तन-मन हर तरह की नर्वसनेस दूर होती है। इससे हम अपने निगेटिव थॉटस को दूर करते हैं। कुछ नया करने की हिम्‍मत भी जुटा पाते हैं।

उन्‍होंने अपनी गर्लफ्रेंड स्‍टीफ गार्डनर से कहा कि योगा के बहाने साथ में समय बिताने और प्रपोज करने का इससे अच्‍छा दूसरा तरीका कोई और नहीं हो सकता। उन्‍होंने बड़े ही रोचक अंदाज में कि‍स करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बिठाकर प्रपोज कि‍या। योगा करके किसिंग करने का यह स्‍टाइल भी खूब निराला है। यह तो आपको तभी पता चलेगा जब आप इसका वीडियो देखेंगे। लेकिन योगा का यह स्‍टाइल उनका एक या दो दिन का नहीं है बल्कि उन्‍होंने छह महीने के योगा की लंबी प्‍लानिंग बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+