इस कदर हुए परेशान कि.. पिज्जा से कर ली शादी

मास्को। दुनिया अजूबों का मेला है, यहां हर वक्त कुछ ऐसा घटित हो जाता है जिसे देख-सुनकर इंसान की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। मास्को कुक्स नाम के एक व्यक्ति को शादी के लिए लड़की नहीं मिली तो उसने पिज्जा से शादी रचा ली।

पिज्जा से शादी...जी हां आपने सही सुना..वो ही पिज्जा जिसे आप बहुत चाव से खाते हैं। दरअसल पिज्जा से शादी रचाने के पीछे का कारण 22 साल के कुक्स ने बताया कि उसके आधे दोस्तों की शादी हो चुकी है तो आधे अभी भी कुआंरे हैं। जिनकी शादी हो चुकी है वो अपनी बीवीयों से और जिनकी नहीं हुई हैं वो अपनी लिए बीवी खोजते-खोजते परेशान हैं। दोनों ही कंडीशन में उसके दोस्त परेशान ही हैं इसलिए उसने अपने फेवरेट फूड पिज्जा से शादी कर ली।

क्योंकि उसे लगता है कि पिज्जा हमेशा उसे खुशी देगा और उसकी वजह से उसका पेट हमेशा भरा रहेगा जो कि खुश होने की बड़ी वजह है।हालांकि इस शादी को न तो रूस के अधिकारियों ने और ना ही चर्च के पादरी ने अनुमति दी। लेकिन इस शादी में शरीक होने के लिए मास्को का एक पिज्जा आउटलेट आगे आया, उसने कुक्स की शादी में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और उसे मैरज सार्टिफिकेट भी दिया। फिलहाल इस हैरत अंगेज शादी के किस्से इस समय पूरे मास्को में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+