Video: सबवे के फ्रिजर में 8 घंटे बंद रही महिला लेकिन मालिक ने..
नई दिल्ली। दुनिया में कभी-कभी ऐसे काम इंसान कर देता है जिसे सुनकर लोगों का इंसानियत पर से भरोसा उठ जाता है, ऐसी ही एक अमानवीय घटना हुई इंग्लैंड के एक सबवे महिला कर्मचारी के साथ।
20 साल की Karlee Daubeney पिछले काफी समय से सबवे में काम कर रही थीं लेकिन एक रात स्टोर बंद होने से पहले यह कर्मचारी सबवे के फ्रीजर में बंद हो गईं। कड़कड़ाती ठंड में फ्रीजर के अंदर बंद कार्ली ने बड़े जतन किये बाहर निकलने के, उन्होंने मदद मांगने के लिए कई बार टमाटर के सॉस से हेल्प भी लिखा लेकिन अफसोस किसी ने कार्ली की मदद नहीं की।
सबवे के फ्रिजर में 8 घंटे बंद रही महिला
पूरे आठ घंटे फ्रीजर में बंद रहने वाली कार्ली को इस जानलेवा दर्द से छुटकारा तब मिला जब सुबह सबवे का स्टोर खुला लेकिन उससे भी ज्यादा भयानक और दर्द भरी बात कार्ली के लिए यह थी कि उनकी इस हालत पर भी उसके मालिक ने उनका हालचाल पूछने के बजाय यह कहा कि क्या तुम आज की नाइट शिफ्ट कर सकती हो?
मालिक ने किया अमानवीय व्यवहार
इस बात से आहत कार्ली को एकदम से तोड़ दिया, आज आलम यह है कि वो अब दरवाजे के बंद होने से डर जाती हैं, काफी दिनों से परेशान रहने वाली कार्ली ने अब सबवे स्टोर औऱ उसके मालिक पर केस करने का फैसला किया है।













Click it and Unblock the Notifications