'भगवान रक्षा करते हैं...' बोलकर अचानक शेरों के बाड़े में जा कूदा शख्स, फिर क्या हुआ?
Man jumps into lion cage: कई बार लोग अंधविश्वास में इतना डूब जाते हैं कि फिर उन्हें जिंदगी की हकीकत का कुछ पता ही नहीं चल पाता। कई बार लोग खुद को साबित करने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से पहले भी नहीं सोचते। ऐसा ही कुछ एक शख्स ने हाल ही में उस वक्त किया जब वो शेर के बारे में जा कूदा। उसे ये साबित करना था कि कुछ चमत्कारिक शक्तियां उसे यहां से बचा लेंगी।
शेर के बाड़े में जा कूदा शख्स
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शख्स बिना किसी हिचकिचाहट के शेरों से भरे बाड़े में जा कूदा। 'डेलीस्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तथाकथित नाइजीरियाई पादरी ने ये दिखाने के लिए कि उसके पास कुछ दैवीय शक्तियां हैं, खुद को शेरों से भरे पिंजरे में बंद कर लिया।

'भगवान के बंदे का कुछ नहीं हो सकता'
शख्स ने ठीक ऐसा ही किया, जैसा कि बाइबल में बताई गई दानिय्येल कहानी में होता है। इसमें भगवान ने स्वयं को खतरनाक शेरों से बचाया था। पादरी भी इस कहानी की तरह यही साबित करने में लगा हुआ था कि भगवान के बंदे को कुछ भी नहीं हो सकता। वे भी ऐसे ही बच जाएंगे जैसे भगवान उस कहानी में बच गए थे।
शेर के मुंह में डालने लगा हाथ
वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि शख्स न सिर्फ शेरों के बाड़े में कूदा बल्कि उसने शेरों के मुंह में हाथ भी डाला। शेर इस दौरान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। पादरी नीले चमकीले सूट में नजर आ रहा है। वो तीन शेरों से चारों ओर से घिरा हुआ है और वहां ऐसे बैठा हुआ है मानो ये उसके पालतू शेर हों।
बाइबिल की कहानी में हुआ था ऐसा
वो पूरे आत्मविश्वास के साथ शेरों के बाड़े में बैठा नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा था मानो वो बाइबिल की दानिय्येल कहानी को दोहरा रहा हो। बीबीसी ने भी इस क्लिप को लेकर दावा किया है कि ये भगवान का आदमी बिल्कुल भी नहीं है। ना ही इसमें दिखने वाला शख्स चर्च का पादरी है। ये अब्दिरहमान मोहम्मद है, जो चिड़ियाघर का संचालक है। 8 सालों से भी ज्यादा वक्त से ये चिड़ियाघर का संचालन कर रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications