ड्रग्स के नशे में चूहे को जिंदा चबा गए दो लड़के
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़के एक जिंदा चूहे को खाते दिख रहे हैं। वीडियो कहां का है और किसने बनाया है, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन सोशल मीडिया में इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

ये वीडियो किसी जेल में फिल्माई गई है क्योंकि दोनों ही लड़कों ने कैदियों की यूनीफॉर्म पहनी हुई है। वीडियो की शुरुआत में एक लड़का हाथ में चूहा पकड़े हुए दिखता है वहीं दूसरा उसे चीयर कर रहा है। पहला लड़का बड़ी बेहरमी से चूहे को पकड़ता है और उसका सिर अपने मुंह में डालता है। चूहा छटपटाते हुए खुद को बचाने की कोशिश करता है लेकिन इससे पहले ही लड़का उसके धड़ से सिर को अलग कर देता है। इस घिनौने काम को करते वक्त लड़के के चेहरे पर कोई डर का भाव नहीं है। वो चूहे को जिंदा चबाने के पानी पीता है और मुंह खोल के दिखाने लगता है कि उसने चूहे को जिंदा खा लिया। तभी दूसरा लड़का चूहे के धड़ को कच्चा चबा जाता है।
ये भी पढ़ें: ये खबर पढ़ने के बाद आप सलाद खाने से तौबा कर लेंगे!
कहा जा रहा है कि ये दोनों ही लड़के 'फ्लाका' नाम के ड्रग्स के नशे में थे। फ्लाका ड्रग पूरी दुनिया में बदनाम है। ये कोकेन से 10 गुना ज्यादा शक्तिशाली होता है और आसानी से मिल जाता है। ये ड्रग किसी पौधे या फूलों से नहीं मिलता, बल्कि इसका अविष्कार इंसानों ने ही किया है। इसके नशे में लोग इंसानों को भी जिंदा खाने लगते हैं, जिसके कारण ये जॉम्बी ड्रग के नाम से भी मशहूर है।












Click it and Unblock the Notifications