ये खबर पढ़ने के बाद आप सलाद खाने से तौबा कर लेंगे!
मैनचेस्टर। लगभग सभी डॉक्टर्स कहते हैं कि सलाद खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। कच्ची फल और सब्जियां में पकी हुई से ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए हर कोई दिन में ज्यादा से ज्यादा सलाद खाने की सलाह देता है लेकिन ये खबर पढ़ने के बाद आप सलाद खाने से पहले सौ बार सोचेंगे।
ये भी पढ़ें: डॉमिनोज से मंगवाया था पिज्जा, पैकेट में मिले रेंगते हुए कीड़े


पैकेट में था मरा हुआ मेंढक
मैनचेस्टर में जोसी केन नाम की एक लड़की ने एल्डी सुपरमार्केट से सलाद खरीदा था। ये सलाद पहले से कटा हुआ था और एक बाउल में पैक्ड था। जब घर आकर उन्होंने सलाद खाने के लिए पैकेट खोला तो वो दंग रह गईं। पैकेट में मरा हुआ मेंढक पड़ा हुआ था।

सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर
मेंढक को देखकर जोसी काफी डर गईं। उन्होंने इसकी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की और लिखा, 'अपने सैलेड में मरा हुआ मेंढक देखकर काफी डरी हुई हूं।' जोसी को सोशल मीडिया पर कई लोगों का सपोर्ट मिला, लेकिन कुछ लोग उनका मजाक बनाने से भी बाज नहीं आए। इसके बाद एल्डी ने जोसी से माफी मांगते हुए कहा है कि वो इसकी जांच करेंगे।

एल्डी में पहले भी हो चुका है ऐसा
वैसे ये पहली बार नहीं है जब एल्डी के खाने में खराबी मिली हो। इससे पहले इस सुपरमार्केट के फल, सब्जियों और जूस में कई मरे हुए जीव मिल चुके हैं। एक लड़की ने यहां से केले खरीदे थे, जिसमें मरा हुआ मेंढक चिपका मिला था। वहीं पालक खरीदने वाले एक शख्स के पैकेट में एक बड़ा सा कीड़ा था। (फोटो साभार : द सन)












Click it and Unblock the Notifications