दो भालुओं से अकेले लड़ा शख्स, एक डंडे से बचाई जान, दिल दहलाने वाला VIDEO Viral
दो भालुओं से अकेले शख्स लड़ने लगा। एक डंडे से बचाई अपनी जान। देखें दिल दहलाने वाला VIDEO

VIDEO Viral: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के हैरतअंगेज वीडियो सामने आते रहते हैं। जो कुछ ही देर में वायरल हो जा रहा है। जानवर का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जानवर तो सभी देखने में बहुत अच्छे लगते हैं। पालतू जानवर तो बहुत प्यारे होते हैं। अगर आप एनिमल लवर हैं तो यह वीडियो आपको बेहद पसंद आएगा। लेकिन कई जानवार बहुत खूंखार भी होते हैं, इससे न केवल सतर्क रहना चाहिए, बल्कि डरना भी चाहिए। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को अकेले ही दो पोलर भालुओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, उसने किसी तरह स्थिति संभाल ली। भालू से बचने में भी सफल रहा।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। रेडिट पर साझा की गई क्लिप में एक व्यक्ति को बर्फीली जगह पर देखा जा रहा है। यहां उनका सामना दो पोलर भालुओं से होता है। भालू आदमी पर चढ़ जाता है और उसकी ओर बढ़ता है। हालांकि, साहसी व्यक्ति ने एक लंबे डंडे के साथ खतरनाक स्थिति का सामना किया। हालांकि भालुओं ने एक बार फिर उस आदमी पर हमला करने की कोशिश की। एक भालू को अपने रास्ते आते देख, उस आदमी ने उस पर एक लंबा डंडा फेंक दिया।
इस क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आदमी क्यों डंडा फेंक दिया। वहीं वीडियो देखकर कई यूजर्स के पसीने छूट रहे हैं। इससे पहले भी दो शख्स का सामना जंगल में एक खूंखार जंगली भालू से होते देखा जा रहा था। जिसे देख कोई भी आम इंसान अपनी मौत को उसकी शक्ल में देख सकता था। वहीं यह दोनों शख्स उस भालू से डरने के बजाए उसके साथ खेलते देखे जा रहे थे। जिसे देख यूजर्स को काफी हैरानी हो रही थी।
बता दें कि जंगल की दुनिया भी बेहद गजब होती है। यहां शिकारी जानवरों की छोटे जानवरों पर पैनी नजर होती है और मौका पाते ही वे झपट्टा मारने को भी तैयार रहते हैं। कई छोटे जानवर तो इनका शिकार हो जाते हैं, तो कई जानवर आखिरी सांस तक लड़ते हैं और बच भी निकलते हैं। ऐसा ही कुछ इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नजर आ रहा है, जिसमें एक भालू का बच्चा पहाड़ी बिल्ली का शिकार होने से बचने के लिए न जाने कितने ही मुश्किल रास्तों को पार करता है लेकिन हिम्मत नहीं हारता।
यह भी पढ़ें- बिहार का वायरल ब्वॉय सोनू का बदल गया पूरा Look, अंग्रेजी बोलते हुए वायरल हो रहा है नया Video












Click it and Unblock the Notifications