बिहार का वायरल ब्वॉय सोनू का बदल गया पूरा Look, अंग्रेजी बोलते हुए वायरल हो रहा है नया Video
बिहार का वायरल ब्वॉय सोनू कुमार यादव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसका लुक पूरी तरह बदला हुआ दिख रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक कार्यक्रम में अपने पढ़ाई के लिए मदद मांगने वाला बच्चा सोनू कुमार यादव तो आपको याद होगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले साल तेजी से वायरल हो गया था। अब बिहार के वायरल ब्वॉय सोनू का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू कुमार यादव को देखकर पहचान पाना मुश्किल है।
इस वीडियो में सोनू का लुक एकदम बदला हुआ लग रहा है। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इस वीडियो में सोनू अंग्रेजी में बात करते हुए दिख रहा है।
सोनू का अंग्रेजी बोलते हुए ये अंदाज इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोनू अंग्रेजी में बात करते हुए बता रहा है कि वह फिलहाल कहां है और कैसे पढ़ाई कर रहा है।
एक वीडियो में सोनू कहता है, ''कैसा लगा आपको हमारा इंग्लिश। मैं जानता हूं कि थोड़ा वीक है , गलत है लेकिन ये मत सोचना कि मुझे इंग्लिश नहीं आती है। थोड़ा मैं भी इंग्लिश सीख गया हूं।''
एक अन्य वीडियो में सोनू अंग्रेजी में कहता है, ''पूछो, मेरे से कोई भी सवाल अंग्रेजी में पूछो। मैं सारे सवालों का जवाब अंग्रेजी में दूंगा। पूछिए कोई भी सवाल पूछिए।''
बता दें कि सोनू फिलहाल 7वीं क्लास में पढ़ता है। स्कूल की पढ़ाई के अलावा सोनू राजस्थान के कोटा में आईआईटी की तैयारी भी कर रहा है।
सोनू का पिछले साल फेमस कोचिंग संस्थान एलेन एकेडमी में एडमिशन हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक सोनू के रहने, खाने-पीने का पूरा खर्चा इस कोचिंग संस्थान ने ही उठाई है।
11 साल के सोनू कुमार यादव न बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक कार्यक्रम कहा था कि 'सर, सुनिए न, प्रणाम, हमको पढ़ने के लिए हिम्मत दीजिए...। गार्जियन नहीं पढ़ाते है। पिता जो भी कमाते हैं सब शराब पीकर उड़ा देते हैं। प्लीज मेरी पढ़ाई में मदद कीजिए।'












Click it and Unblock the Notifications