कुत्ते को बचाने में स्कूटर से गिरा शख्स, तोड़ा दम, बच्चों को सरप्राइज देने ले जा रहा था डॉगी, हटा पिता का साया
कुत्ते मौके से फरार हो गया। तमाशबीन दीपन की मदद के लिए जमा हो गए, जिसे जल्द ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। युवक ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

चेन्नई के अंबात्तुर के पास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोद लिए पालतू कुत्ते को बचाने के चलते व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शख्स की पहचान ऑटोरिक्शा चालक दीपन के रूप में की है। 28 वर्षीय दीपन अपने स्कूटर से अपने बच्चों के लिए कुत्ता लेकर जा रहे थे। इस बीच गोद लिए उनका पालतू कुत्ता नीचे गिर गया। कुत्ते को बचाने के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर बाद दीपन ने दम तोड़ दिया। शनिवार को यह दुखद घटना हुई है।

गाड़ी से हटा नियंत्रण
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दीपन ने कुत्ते को स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर रखा था। कल्लिकुप्पम के पास रेड हिल्स रोड पर जाते समय उसे लगा कि वह थोड़ा सा फिसल रहा है। वह झुका और अपने हाथ से कुत्ते को उठाने में सफल रहा। लेकिन गाड़ी से वह अपना नियंत्रण खो दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि वह बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते मौके से फरार हो गया। तमाशबीन दीपन की मदद के लिए जमा हो गए, जिसे जल्द ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। युवक ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

बच्चों के लिए ले जा रहा था कुत्ता
पुलिस ने कहा कि दीपन अंबात्तुर के पास ओरगदम में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गया था। वहीं पर उन्होंने कुत्ते को देखा और अपने दोनों बच्चों के लिए इसे घर ले जाने के लिए गोद लिया। क्योंकि उनके दोनों बच्चे कुत्ते के लिए बेहद शौकीन हैं।
Recommended Video


पुलिस जांच कर रही है
उनके बच्चे काफी समय से उनके लिए एक पालतू जानवर घर लाने की मांग कर रहे थे। उन्हें खुश करने के लिए उसने पिल्ले को घर ले जाने का फैसला किया था। रेड हिल्स ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग ने मामला दर्ज किया है। वे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

घर में अकेला था दीपन
दीपन अंबात्तूर के पास कवनगरई में रहते थे। उनकी 24 वर्षीय पत्नी भवानी और दो छोटे बच्चे हैं। घर में दीपन ही कमाने वाला था।
यह भी पढ़ें- BSF महिला कांस्टेबल ने अपने कमांडर पर लगाया दुष्कर्म का बड़ा आरोप, आरोपी सस्पेंड
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications