Video: हाथी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बच्चा लेकर पिंजरे में घुसा शख्स, गुस्साए जानवर ने मचाया बवाल
सैन डिएगो। सोशल मीडिया इन एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पिता अपने बच्चे को लेकर हाथी के बाड़े में घुस जाता है। हालांकि पिता-बच्चे की किस्मत अच्छी होती हैं कि वह हाथी के गुस्से का शिकार होने से बच जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान हैं, यूजर्स ने शख्स की बच्चे की जान खतरे में डालने के लिए काफी आलोचना की है। हम सभी जानते हैं कि हाथी बेहद विशालकाय जानवर होते हैं, अगर एक बार उनको गुस्सा आ जाए तो वह तबाही मचा देते हैं।

हाथी के बाड़े में बच्चे के साथ घुसा शख्स
सोशल मीडिया पर 24 सेकंड के इस वीडियो को सेंटी नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि चिड़ियाघर घूमने गया एक शख्स हाथी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अपने बच्चे को लेकर उसके बाड़े में घुस जाता है। लेकिन उसके बाद जो होता है उसे देख वहां मौजूद अन्य पर्यटकों की चीख निकल जाती है। दरअसल, शख्स और बच्चा बाड़े में बंद हाथी के गुस्से का शिकार होने से बाल-बाल बच जाते हैं।

खौफनाक वीडियो वायरल
सामने आया यह खौफनाक वीडियो अमेरिका के सैन डिएगो जू (चिड़ियाघर) से सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने गोद में एक बच्चे को लिए हाथी के बड़े में खड़ा है। वह हाथी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पोज दे रहा है, इस बीच अचानक से बड़ा हाथी शख्स का पीछे गुस्से से दौड़ता आता है। हाथी को देखने पर लगता है कि बाड़े में शख्स का आना उसे बिल्कुल पसंद नहीं आया।

हाथी के पास जाना पड़ सकता है महंगा
हाथी जैसे ही शख्स और बच्चे के पास बढ़ता है तो समय रहते लोग व्यक्ति को आगाह कर देते हैं। वह तुरंत बाड़े से बाहर की ओर भागता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पहले अपने बच्चे को बाड़े से बाहर करता है फिर खुद भी तारों के नीचे से निकल कर सुरक्षित स्थान पर आ जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि जानवरों के ज्यादा पास जाकर फोटो खिंचवाना कितना खतरनाक हो सकता है। इस वीडियो पर यूजर्स भी खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बच्चे के लिए इस मादा हाथी ने दे दी खुद की कुर्बानी, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा












Click it and Unblock the Notifications