मां की जिंदगी बचाने को 20 साल से लड़की बनकर रह रहा ये शख्स

मां की जान बचाने को 20 साल से लड़की बन रह रहा ये शख्स

नई दिल्ली। परिवार से प्यार के लिए लोग कई तरह की कुर्बानियां देते हैं। अपना करियर परिवार के लिए छोड़ देना या फिर शादी ना करने की बातों तो अकसर सुनने को मिल जाती हैं लेकिन गुआंगशी क्षेत्र के गुइलिन इलाके में रहने वाला यह शख्स अपनी मां के लिए लड़की ही बन गया।

man dress as a girl for 20 years to help mentally ill mother

बीस साल पहले बना लड़की

बीस साल पहले बना लड़की

दरअसल गुइलिन के शख्स की बहन की मौत बीस साल पहले हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने बिस्तर पकड़ लिया और दिमागी तौर पर भी बीमार हो गई। वो दिन-रात बस बेटी के वापस आने की बात कहने लगी। इसके बाद मां को बचाने के लिए उसे एक उपाय सूझा।

पहन लिए बहन के कपड़े

पहन लिए बहन के कपड़े

इस शख्स ने अपनी मृत बहन के कपड़े पहने, बाल बढ़ाए और उसी की तरह के हावभाव बनाकर मां के सामने आया तो बीमार मां की हालत में सुधार होने लगा। इसके बाद मां अच्छी होने लगी तो उसने इसी तरह मां के साथ रहना शुरू कर दिया और बीस साल से लगातार मां की सेवा कर रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो

पियर नाम की कंपनी ने शख्स का वीडियो बनाया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग मां के लिए उसके औरतों की तरह रहने को अच्छा फैसला बता रहे हैं। वहीं ये शख्स भी इस बात से खुश है कि उसके इस कदम से उसकी मां ठीक हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+