'दिल्ली मेट्रो में परियों के बाद मगरमच्छ...' फटे कपड़ों में 'टिंकू जिया' करता दिखा शख्स, सामने आया VIDEO
Delhi Metro Video: अगर अपनी रोजमर्रा की भागदौड़भरी जिंदगी में एंटरटेनमेंट का डोज चाहिए तो दिल्ली मेट्रो से सफर करने का आइडिया कोई बुरा नहीं है। सुनने में भले ही ये बात अजीब लग रही हो लेकिन आए दिन मेट्रो से सामने आने वाले वीडियोज तो इसी बात की ओर इशारा करते हैं। अब हाल ही में एक और शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का फटे पुराने कपड़ों में नजर आ रहा है लेकिन ये यहां भीख मांगने नहीं बल्कि रील बनाने आया हुआ है।
अकसर लोग मजबूरी में फटे पुराने कपड़े पहनते हैं। लेकिन आजकल लोगों पर रील्स बनाने औरवायरल होने का खुमार ऐसा चढ़ा है कि वे न आव देखने हैं और ना ही ताव। बस रील बनाने की होड़ में खड़े हो जाते हैं और कुछ अजीबीगरीब कर बैठते हैं। इसी कड़ी में ये लड़का भी फटे पुराने कपड़े पहनकर रील बनाने निकल पड़ा है।

वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन देते हुए यूजर ने लिखा है किदिल्ली मेट्रो में "परियों" के बाद "मगरमच्छ" देखिए !! पूरी धरती रीलपुत्र-पुत्रियों से घिर चुकी है। बस अंतरिक्ष बाकी है। 35 हजार से भी ज्यादा लोगों ने ये वीडियो देखा है और ज्यादातर लोग क्लिप को देखने के बाद गुस्सा ही निकाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को कंटाप देकर सही कर देना चाहिए।
एक ने कहा कि मेट्रो का मनोरंजन भी परवान चढ़ रहा है। पहले लोग यात्रा करते हुए कार्ड खेलते हुए देखे जा सकते थे लेकिन अब रील्स बनाते दिख जाते हैं। ये यहीं नहीं थमने वाला। एक ने कहा कि मोदी जी चीतों के आगे इन नमूनों को डाल दीजिये। उनका भी पेट भर जाएगा। एक ने कहा कि आखिरकार इन छपरियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती। ये आए दिन कुछ ना कुछ अजीबोगरीब करते दिख ही जाते हैं लेकिन इनपर कोई भी कुछ एक्शन क्यों नहीं लेता?
बताते चलें कि दिल्ली मेट्रो में पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी अपने कानों पर हाथ रख ले। बीते दिनों मेट्रो के शादी के मंडप में तब्दील होने का क्लिप भी सामने आया था, जिसमें दुल्हन और दूल्हा एक दूसरे संग जीने मरने की कसमें खा रहे थे। इसे देखने के बाद भी सभी लोग हैरत भरे रिएक्शन ही दे रहे थे।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications