VIDEO: एक और दैत्याकार मछली आई हाथ, पकड़ने के लिए घंटों चली लड़ाई, बना नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 29 सितंबर। समु्द्र में आए दिन मछुआरों को मछली पकड़ते समय कई बार विशालकाय शार्क से सामना हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ एक मछुआरे के साथ हुआ उसके जाल में एक विशालकाय शार्क फंस गई जिससे लंबे समय तक लड़ाई लड़ने के बाद उसकी पकड़ में दैत्य समान विशालकाय शार्क पकड़ में आई। इतना ही नहीं इतनी बड़ी शार्क को पकड़ कर मछुआरे ने एक नया रिकार्ड कायम कर दिया है।

मछुआरे ने पकड़ी 7 फुट लंबी और 249 किलो की 'दैत्य' शार्क
बता दें ब्रिटेन में डेवोन के किनारे इस विशालकाय शार्क को पकड़ने के बाद जमकर जश्न मनाया। डेली मेल प्रकाशित खबर के अनुसार इस विशालकाय शार्ट की लंबाई 7 फुट थी और वजन 249 किलो था। मुछआरे ने इस शार्क को पकड़कर ब्रिटिश जल में अब तक की सबसे बड़ी पकड़ने का रिकार्ड बनाया है।
Recommended Video

मछली को पकड़ने के लिए शख्स ने लड़ी लंबी लड़ाई
इस शार्क को साइमन डेविडसन ने पकड़ा है। उसने बताया इसे पकड़ने क लिए लगभग एक घंटे तक पोरबीगल शार्क के साथ जमकर कुश्ती की। नॉर्थम्प्टनशायर के बड़े गेम मछुआरे ने कहा, कि शार्क को पकड़ने में इतनी मेहनत लगी की उसे पकड़ने के बाद उनका शरीर बुरी तरह पस्त हो गया था पूरे शरीर से पसीना बह रहा था। VIDEO: समुद्र में डूब रही थी बच्ची, तभी कुत्ते ने किया कुछ ऐसा कि बचा ली जान

दैत्य शार्क को पकड़ने के लिए एक घंटे तक लड़ी लड़ाई
डेविडसन ने बताया कि मुझे अपने 6 अन्य मछुआरा साथियों ने मिलकर इस 'दैत्य' शार्क को पकड़ा। इस शार्क को अपनी नाव में बांधने के लिए हम सबको काफी मेहनत करनी पड़ी लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद हम कामयाब हुए।

शरीर इस विशालकालय मछली को पकड़ने में हार मानने लगा था
मछुआरे ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि "मेरा चारा ले लिया गया और मुझे नहीं लगा कि यह एक बड़ी मछली थी क्योंकि इसने अभी तक लड़ना शुरू नहीं किया था। "फिर मैंने इसे नाव के किनारे पर घुमाया और देखा तो पता चला कि वो वास्तविक दैत्य था। उसने कहा एक घंटे तक हमने उस मछली को पकड़ने के लिए घंटों मेहनत की और काफी पीड़ा सही। इसे पकड़ने में हमारे हाथ पांव कांप रहे थे एक समय ऐसा आया जब हमारा शरीर इस विशालकालय मछली को पकड़ने में हार मानने लगा था।
वजन नापने के बाद उसे मछुआरे ने पानी में वापस छोड़ दिया
डेविडसन ने कहा, कि यह सोचना "भयानक" था कि इतनी बड़ी शार्क पानी में तैर रही थीं। शार्क का वजन लगभग 550 पाउंड या 249 किलोग्राम होने का अनुमान है। नापने के बाद इसे वापस पानी में छोड़ दिया गया।
डेविडसन ने तोड़ा 1993 में बना ये रिकार्ड
लैडबिबल के रिकार्ड के अनुसार यूके में मछुआरे क्रिस बेनेट द्वारा पकड़ी गई सबसे बड़ी पोरबीगल शार्क का रिकॉर्ड बनाया था उसने 1993 में 507 पाउंड (230 किग्रा) की शार्क पकड़ी थी। ब्रिटिश रिकॉर्ड्स फिश कमेटी द्वारा एक आधिकारिक रिकॉर्ड माना जाता है, मछली को जमीन पर तौला जाना चाहिए - जिसका अर्थ है कि उसे मारना है। अब शार्क को मारने के फेवर में मछुआरे नहीं रहते इसलिए वो उसे पानी में छोड़ने से पहले उसका वजन लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications