Joint Family: 10 लीटर दूध रोज, एक वक्त की सब्जी का 1200 खर्चा, एक छत के नीचे 4 पीढ़ियों के 72 लोग
Maharashtra Joint Family: आज के दौर में अब कुछ ही परिवार बचे हैं, जो संयुक्त परिवार के तौर पर रहते हैं। ज्यादातर लोग एकल परिवार में रहना पसंद करते हैं। पहले जहां हमारे देश में संयुक्त परिवार की संस्कृति थी, वो अब पूरी तरह से खत्म होती जा रही है, लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर में एक परिवार ऐसा भी है, जो चार पीढ़ियां के साथ एक ही छत के नीचे रह रही हैं। 72 सदस्यों वाले इस परिवार की कहानी जानकर हर कोई हैरान है?

महाराष्ट्र की इस फैमिली में 72 मेंबर्स
वैसे तो संयुक्त परिवार में ज्यादातर 20 से 25 लोगों को समूह होता है, लेकिन महाराष्ट्र की इस फैमिली में 72 मेंबर्स के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। मन में जो सबसे पहले सवाल आता है, वो यह है कि यह परिवार रहता कैसे होगा? खाने से लेकर घर का खर्चा कितना होगा? ऐसे में जानिए इस संयुक्त विशाल परिवार के बारे में सबकुछ।

कर्नाटक से 100 साल पहले आया था सोलापुर परिवार
सोशल मीडिया पर सोलापुर का यह परिवार काफी पॉपुलर हो गया है। इस परिवार यूजर्स जमकर प्यार लूटा रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस महाराष्ट्रीयन परिवार की चार पीढ़ियां हैं, जिनमें बुजुर्ग लोग, पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। एक ही छत के नीचे रहते हैं, जो एक सुंदर भारतीय संयुक्त परिवार का तस्वीर साझा कर रही है। दरअसल, ये दोईजोडे परिवार कर्नाटक का है, लेकिन करीब 100 साल पहले सोलापुर आ गया, जिसके बाद यहीं आकर बस गया। परिवार के लोग कई तरह के बिजनेस में हैं।

10 लीटर दूध रोज, एक वक्त की सब्जी का 1200 खर्चा
वहीं खान-पान की बात करें तो आपको हैरानी होगी कि इस परिवार में रोजाना 10 लीटर दूध की जरूरत होती है। इसी के साथ एक टाइम के खाने के लिए 1 हजार से 1200 रुपये की सब्जियों आती हैं। अगर कभी घर में नॉनवेज बनता है तो यहीं खर्चा 3 से 4 गुना हो जाता है।

40 से 45 हजार आता है बिजली का बिल
घर के बिजली के खर्चे की बात करें तो एक महीने में लाइट का बिल 40 से 45 हजार के बीच आता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिवार का सदस्य अश्विन डोइजोडे ने बताया कि ऐसे में बड़ा परिवार होने की वजह से जरूरत ज्यादा है, इसलिए हम एक साथ चीजें खरीदते हैं, जो काफी किफायती पड़ जाता है।

जानिए घर की महिलाओं ने क्या कहा?
इस बीच परिवार की महिलाओं ने कहा कि शुरू में उन्हें परिवार के सदस्यों की संख्या के बारे में चिंता थी, लेकिन अब वे पूरे परिवार के साथ अच्छी से घुलमिल गईं हैं। परिवार की बहू नैना डोइजोडे ने कहा कि शुरुआत में मुझे इस परिवार के इतने बड़े होने से डर लगता था। लेकिन सभी ने मेरी मदद की। मेरी सास, बहन और देवर ने मुझे घर में बसने में मदद की। परिवार का खर्चा काफी ज्यादा है, लेकिन अपने घर के खर्चें और बिजनेस में सफलता के लिए सारे लोग संयुक्त परिवार को इसकी सफलता बताते हैं।
-
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान?












Click it and Unblock the Notifications