मैजिक ट्रिक दिखाने के लिए महिला के करीब आया जादूगर, गुस्साए ब्वॉयफ्रेंड ने चला दिए लात-घूंसे
Magician Video: वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जादूगर महिला को अपने पास बुलाता है। जैसे ही वो नजदीक आने लगता है, वैसे ही तुरंत महिला का पार्टनर जादूगर पर घूंसे बरसाने लगता है।

Man beats Magician: किसी ने सच ही कहा है कि किसी की पत्नी के करीब जाना अच्छा नहीं है। क्या पता कब कौन भड़क जाए। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी देखने को मिला, जब एक मैजिशियन को महिला के साथ मैजिक ट्रिक करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब महिला के पार्टनर ने उसके साथ मारपीट की। ये देखने के बाद पास बैठी ऑडियंस भी हक्की-बक्की रह गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जादूगर अपना जादू दिखाने के लिए महिला को स्टेज पर बुलाता है। जादूगर ने मुंह पर पेपर रखा होता है और इसी तरह का एक पेपर वो महिला के मुंह पर रखता है। थोड़ी देर बाद जादू दिखाने के लिए जादूगर महिला के और करीब आ जाता है।
महिला को जादूगर के करीब आता देख उसका पति बर्दाश्त नहीं कर पाता और स्टेज पर आकर जादूगर को पीट देता है। जादूगर और अपनी पार्टनर का करीब आता देखना शख्स के लिए काफी मुश्किल हो जाता है और वो ये सब नहीं देख पाता। शख्स को जादूगर को पीटता देख लोग भी काफी हैरान हो जाते हैं।
ऑस्ट्रेलियन मैजिशियन बेन मर्फी ने ये फुटेज ऑनलाइन शेयर किया है। अपनी मैजिक ट्रिक के दौरान वो महिला के पास बैठता है और धीरे-धीरे अपनी ट्रिक दिखाने के लिए उसके करीब भी आ जाता है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है लेकिन ये सब नीचे ऑडियंस में बैठे महिला के पार्टनर को बर्दाश्त नहीं होता और वो स्टेज पर आकर मैजिशियन को घूंसा मार देता है।
इस दौरान महिला शांति से अपने पार्टनर को समझाने की कोशिश करती है लेकिन वो नहीं समझता और बस लात घूंसे बरसाना शुरू कर देता है। ये सब देखकर नीचे बैठे दर्शक काफी हैरान हो जाते हैं और मैजिशियन को मारने वाले शख्स पर चिल्लाने लगते हैं। इसके बाद वो शख्स स्टेज से चला जाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने कैप्शन में लिखा- माई असॉल्ट ऑनबोर्ड।
लोगों का कहना है कि जादूगर से उम्मीद है कि उसने इस मामले की रिपोर्ट की होगी और मारपीट का आरोप लगाया होगा। एक ने कहा कि असल में ये बहुत गंदा और घृणित व्यवहार है। कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से जरूरी है। घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को शख्स का व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications